{"_id":"73272482-7407-11e2-8c5e-d4ae52bc57c2","slug":"pak-actress-meera-get-zcrazy-about-salman-khan","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम दीवानी की हठ, शादी तो सलमान से ही करूंगी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
प्रेम दीवानी की हठ, शादी तो सलमान से ही करूंगी
मथुरा।
Updated Mon, 11 Feb 2013 12:23 PM IST
विज्ञापन
एक मीरा भगवान कृष्ण की दीवानी थी, दूसरी मीरा 'दबंग' की दीवानी है। नए जमाने की मीरा कहती है कि दबंग की दीवानी हो चुकी हूं। शादी करूंगी तो बस अपने दबंग से वरना कुंवारी मर जाऊंगी। जी हां, नए जमाने की मीरा पाकिस्तान की टॉप हीरोइनों में शुमार है।
अब तक पाकिस्तान में 103 फिल्में बना चुकीं पाकिस्तानी अदाकारा मीरा के सपनों के राजकुमार बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान हैं। 27 वर्षीय अभिनेत्री सईदा इर्तिजा रुआब उर्फ मीरा ने कहा वह शादी करेंगी तो सिर्फ सलमान खान के साथ। नहीं तो आजीवन अविवाहित रहेंगी।
मीरा ने ये बातें एक होटल में कही। वो कान्हा की नगरी में मथुरा जेसीआई ग्रेटर के कार्यक्रम में शिरकत करने आई थीं। उन्होंने कहा कि सलमान खान उनके सपनों के राजकुमार है। सलमान एक परफेक्ट मैन है और उनसे अलग वो कुछ सोच ही नहीं सकती।