फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Notorious prison in Netherlands' is transformed into luxury hotel

एक जेल, यहां आप पैसे देकर रहना पसंद करेंगे

Tue, 26 Feb 2013 05:14 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Tue, 26 Feb 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
Notorious prison in Netherlands' is transformed into luxury hotel

अक्सर बुरे काम करने पर लोग जेल जाते हैं पर सही तौर पर पूछा जाए तो कोई भी जेल में रहना पसंद नहीं करेगा। लेकिन

विज्ञापन
नीदरलैंड में एक जेल ऐसी है जहां लोग पैसे देकर रहना पसंद करेंगे।

hotel4


















जी हां हम बात कर रहे हैं नीदरलैंड की कुख्यात हैट एरेस्थुएस जेल की। 150 साल पुरानी इस जेल में एक लक्जरी होटल खुल चुका है और अब यहां के ऐशो आराम देखकर लोग यहां सकून के पल बिताने को आ रहे हैं। 150 साल इस पुरानी जेल में प्रताड़ना के चलते लोग कैदी यहां जाने के नाम से ही दहशत खाते थे। लेकिन जेल बंद होने के बाद प्रशासन ने इसका मेकओवर करके इसे एक लक्जरी होटल में तब्दील कर दिया है जहां लोग एक रात बिताने के लिए अच्छी खासी रकम तक चुकाने को तैयार हैं।

hotel5























जेल को लक्जरी होटल में तब्दील करने वाले डिजाइनरों ने 105 कोठरियों को 40 भव्य और सुंदर कमरों में बदल दिया है। इसमें 24 स्टेंडर्ड रूम 12 डीलक्स रूम और चार सुईट हैं। इन सभी में मार्डन फर्निशिंग और चिक इंटीरियर इन्हें खूबसूरत और आरामदेय बनाता है। हर कमरे में एयर कंडीशनर फ्लैट टीवी, वाइफाई और कॉफी या चाय की मशीन मौजूद है।
विज्ञापन


hotel3


















होटल में एक लक्जरी बार भी है जहां मेहमान ड्रिंक और डांस कर सकते हैं। होटल में एक सॉना बाथ, फिटनेस सेंटर ऑरगेनिक हर्बल गार्डन और सेंट्रल पेशियो भी मौजूद है।  हैट एरेस्थुएस 1862 में स्थापित हुई थी और जल्द ही ये पॉपुलर हो गई थी। कई दशक कैदियों के मन में डर बिठाने के बाद जेल बंद कर दी गई। 2002 में जेल को फिर खोला गया लेकिन 2007 में इसे फिर बंद कर दिया गया और इसे होटल में रूपान्तरित करने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


hotel2















हैट एरेस्थुएस ऐसी पहली जेल नहीं है जिसे बंद करने के बाद होटल में बदला गया। 1996 में ऑक्सफोर्ड जेल को बंद करके उसे मेलमेजन होटल में बदल दिया गया। लूक्रेन में 1862 में बनी जेल लॉएनगारबेन को भी 1998 में एक भव्य होटल में बदल दिया गया था। हालांकि इन होटलों में जाने पर मेहमानों को डर नहीं लगता लेकिन कैदियों की जगह पर रहने का रोमांच लेते समय एकबारगी मेहमान जरूर सिहर जाते होंगे।

hotel

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed