{"_id":"4873b828-11dc-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"no-need-to-go-try-room-get-try-on-web","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फ्री में आपकी ड्रेस को डिजाइन करेगा वेब डिजाइनर","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अब फ्री में आपकी ड्रेस को डिजाइन करेगा वेब डिजाइनर
नई दिल्ली।
Updated Tue, 09 Oct 2012 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलते दौर में हर कोई फैशनेबल बनना चाहता है। मगर फैशनेबल बनने के लिए फैशन डिजाइनर की सेवाएं लेना सबके बस की बात नहीं। लेकिन अब इस सुविधा का लाभ कोई भी उठा सकेगा। दरअसल, जल्द ही नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) के तीन पूर्व छात्र सुयश राज, मनीष त्रिपाठी और सनी श्रीवास्तव भारत में एक वेब पोर्टल लांच कर रहे हैं, जिसके जरिए आम आदमी भी फैशन डिजाइनर्स से मुफ्त सलाह ले सकेगा। फैशन आधारित यह वेब पोर्टल आवर ग्लास प्रोजेक्ट के नाम से होगा।
आवर ग्लास (बालू वाली घड़ी) प्रोजेक्ट के कार्यकारी निदेशक सुयश राज ने बताया कि हमने इसे हैप्पी ड्रैसिंग का नारा दिया है। यह प्रोजेक्ट 15 नवंबर को लांच होगा। इससे करीब 25 फैशन डिजाइनर जुड़ चुके है, जिसमें ऐसे भी हैं जो 10-12 साल से इस इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वेब पोर्टल पर आपको अपने डील डौल के हिसाब से ड्रेेस डिजाइन जानने की सलाह मुफ्त में मिलेगी। मान लीजिए कि आपके घर में कोई पार्टी, शादी, फंक्शन है।
इस मौके पर आप अपने पहनावे को लेकर परेशान हैं कि क्या पहनें ताकि सबसे अलग दिखें। इस स्थिति में आपको सिर्फ आवर ग्लास प्रोजेक्ट के वेब पोर्टल पर जाना होगा। वहां पर आपको अपना आवश्यक जानकारी (कद, रंग, आंखों, बालों का रंग आदि) सूचना देनी होगी। उसके आधार पर फैशन डिजाइनर आपसे ऑनलाइन संपर्क करेंगे और आपके डील डौल के हिसाब से बेहतर फैशनेबल ड्रेस का नमूना ऑनलाइन ही दिखाएंगे। आपको पसंद आए या नहीं यह प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त होगी।