फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   This unique way will repent of their sins

इस अनोखे तरीके से अपने पापों का प्रायश्चित करेगी वेश्या

Wed, 03 Oct 2012 03:38 PM IST
पेशावर
पेशावर Updated Wed, 03 Oct 2012 03:38 PM IST
विज्ञापन
This unique way will repent of their sins
पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर क्षेत्र की एक अदालत ने वेश्यालय चलाने वाली एक महिला को इस शर्त पर जमानत दी है कि वह एक माह तक प्रति दिन एक घंटे मसजिद जाकर अपने पापों का प्रायश्चित करेगी।
विज्ञापन


पेशावर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दोस्त मोहम्मद खान ने वेश्यालय की मालकिन नीलम की जमानत याचिका को मंजूरी प्रदान कर दी। न्यायाधीश ने कहा कि नीलम को पेशावर के हयताबाद इलाके स्थित जारगुनी इमाम मसजिद में एक माह तक प्रति दिन जाना होगा। अदालत ने पिछले माह नीलम के वेश्यालय पर मारे गए छापे के दौरान गिरफ्तार चार महिलाओं की जमानत याचिका भी स्वीकार कर ली।
विज्ञापन


जज ने सभी महिलाओं को निर्देश दिया कि वे 50-50 हजार रुपये का जुर्माना भरें और दो भरोसेमंद जमानत दें। पुलिस द्वारा छह सितंबर को दर्ज की गई शिकायत के अनुसार अधिकारियों को सूचना मिली थी कि हयताबाद में एक मकान में वेश्यालय चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार महिला ने 14 सितंबर को निचली अदालत में जमानत याचिका दायर की थी। बहरहाल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश असद हमीद बंगश ने जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed