{"_id":"3d552b02-c9c4-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"movie-makes-him-theif","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म देखकर उसने कर डाली 60 चोरियां","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
फिल्म देखकर उसने कर डाली 60 चोरियां
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 31 May 2013 01:44 PM IST
विज्ञापन
फिल्में हमारी और आपकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं लेकिन ऐसा भी क्या कि कोई फिल्म किसी को चोर ही बना दे। पर ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
बाराबंकी में एक ऑटो ड्राइवर इस कदर फिल्मी दुनिया में उतर गया कि उसने ताबड़तोड़ 60 घरों में सेंध लगा दी। साउथ की एक्शन फिल्म ‘पांच हम और एक तीन’ देखकर अनिल ने एक साल के भीतर 60 बंद घरों में सेंध लगाकर लाखों का माल उड़ा लिया।
फिल्म देखकर चोर बने इस ऑटो चालक की तलाश तो पुलिस को काफी दिनों से थी लेकिन हर बार वो चकमा देने में कामयाब हो जाता था। पर बुधवार की रात इंदिरानगर पुलिस उसे दबोचने में कामयाब रही। उसके पास से 60,000 रुपए से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
अनिल चोरी के जेवरात बाराबंकी में बेच देता था। पुलिस ने जब छापेमारी कर रही थी उसी समय अनिल दोबारा फरार हो गया। पुलिस एक बार फिर उसकी तलाश कर रही है।
पूछताछ के दौरान मिली सूचना के मुताबिक वो साउथ की एक्शन फिल्म ‘पांच हम और एक तीन’ देखकर वह चोर बन गया और एक साल में लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर समेत आसपास के जनपदों में वारदात कर 60 घरों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
यह फिल्म पांच दोस्तों की कहानी थी, जो मिलकर चोरियां करते थे और वारदात के बाद हाई-प्रोफाइल क्लब, पब और होटलों में मौजमस्ती करते हैं। हालांकि बाद में पांचों मुठभेड़ में मार दिए जाते हैं।
पुलिस ने बताया कि अनिल चोरी के रुपए से मौजमस्ती करता था। वह अक्सर पब, नाइटक्लब व पांच सितारा होटलों में ठहरता था। फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने में माहिर अनिल किसी को भी अपने शब्दों के जाल में फंसा लेता था।
उसकी कई गर्लफ्रेंड भी हैं। अनिल को महंगे व ब्रांडेड कपड़े, जूते और चश्मा पहनने का शौक है। वह लेदर का महंगा कैरी बैग लेकर चलता था। जिसमें चोरी का सामान होता था।