{"_id":"939a8702-b162-11e2-8ecf-d4ae52bc57c2","slug":"mother-told-son-he-had-cancer-in-for-fund-raising-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी मां, पैसे के लिए बेटे को किया यूं इस्तेमाल","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कलयुगी मां, पैसे के लिए बेटे को किया यूं इस्तेमाल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Tue, 30 Apr 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर मां भगवान से प्रार्थना करती है कि उसका बच्चा बीमारियों से दूर रहे। लेकिन एक कलयुगी मां ने महज पैसों की खातिर अपने जिगर के टुकड़े की झूठी बीमारी की खबर उड़ा दी।
विज्ञापन
हफपोस्ट के अनुसार न्यूजर्सी के इस मामले में मां ने अपने नौ साल के बेटे को कैंसर होने की झूठी खबर फैलाई ताकि वो इलाज के नाम पर फंड जमा कर सके।
35 साल की सुसेन स्टिलवेगन ने अपने मित्रों परिवार और यहां तक कि अपने बेटे को भी ये समझा दिया कि उसे कैंसर है और इलाज के लिए बहुत सारे पैसों की जरूरत है।
विज्ञापन
विडंबना की बात है एक तरफ मां बेटे की बीमारी के नाम पर पैसा इकट्ठा करती रही और दूसरी तरफ नादान बेटा खुद को कैंसर होने के डर से घुट घुट कर जीता रहा।
सुसैन ने पैसे के लिए अपने पति परिवार, बेटे और यहां तक कि बेटे के स्कूल अधिकारियों को भी बताया कि उसके बेटा कैंसर के एक रूप हॉडगिन लिंफोना की तीसरी स्टेज में है।
विज्ञापन
किसी परिचित को शक हुआ तो मामला पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस ने बताया कि अब तक सुसेन इलाज के नाम पर 3500 डॉलर एकत्र कर चुकी थी। जहां तक बीमारी की बात है, बच्चे की मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद पता चला कि बच्चे को कोई बीमारी नहीं है।
सुसेन की मां से बातचीत में पता चला उनकी बेटी के दिमाग में कुछ तो खराबी है। मां ने कहा कि उनकी बेटी ने जो किया वो बेहद शोचनीय है लेकिन यह पता करने की जरूरत है कि उसने आखिर अपने बच्चे के साथ ऐसा क्यों किया।
फिलहाल सुसेन मनोचिकित्सकों की देखरेख में है और परिवार से इस संबंध में और पूछताछ की जा रही है।
सुसेन के परिचितों ने कहा कि कैंसर का नाम लेकर लोगों की सहानुभूति और पैसा लेना बहुत अमानवीय और शर्मनाक है।