{"_id":"7b8298c0-2324-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"mother-said-that-her-child-is-devil","type":"story","status":"publish","title_hn":" जब मां ने बताया अपने जिगर के टुकड़े को 'शैतान'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जब मां ने बताया अपने जिगर के टुकड़े को 'शैतान'
बोगोटा (कोलंबिया)।
Updated Wed, 31 Oct 2012 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
28 साल की ऐना फेरिया सांतोस ने पिछले महीने कैरेबियाई तट के पास लोरिका कस्बे में अपने बेटे को जन्म दिया लेकिन उन्होंने कहा कि मां बनने की खुशी कुछ ही मिनटों में काफूर हो गई जब उन्होंने बच्चे में कई तरह की विकृतियां देखीं। इससे सांतोस के परिवार में यह डर फैल गया है कि बच्चे के वेश में कोई शैतान है। डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक 5 बच्चों की मां ने दावा किया कि नवजात शिशु ने 4 हफ्ते का होते ही खड़े होना और चलना शुरू कर दिया था।
1976 की डरावनी फिल्म दी 'ओमेन की कहानी' से मेल खाते इस वाकये के बारे में सांतोस ने बताया कि यह नवजात शिशु अक्सर घर में कहीं छिप जाता है और घंटों तक बड़े बच्चों की तरह ठहाके लगाता है। यही नहीं उसकी आंखें भी डरावनी हैं। सांतोस ने आरसीएन रेडियो स्टेशन से बातचीत में कहा कि वह एक वयस्क की तरह चलता है, कई बार वह बिस्तर के नीचे, सूटकेस में या वाशिंग मशीन में या फ्रिज में छिप जाता है। उन्होंने ऐसा इस आधार पर कहा है क्योंकि सोफे जैसी जिन जगहों पर वह नियमित रूप से बैठता है वहां और उसके कपड़ों पर जलने के निशान पाए गए हैं।
इस घटना के चलते घबराए पड़ोसियों द्वारा सांतोस व उनके टैक्सी ड्राइवर पति ऑस्कर प्लेंसिया लोपेज के घर पर कथित रूप से पथराव किए जाने की भी बात भी सामने आई है। हालांकि डॉक्टर इस कहानी पर विश्वास नहीं करते और अब नवजात को प्रताड़ित किए जाने की आशंका के दृष्टिकोण से इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
कोलंबियाई परिवार कल्याण संस्थान, राष्ट्रीय पुलिस व कैथोलिक चर्च ने भी इन दावों की पुष्टि करने से इनकार कर दिया है कि इस घटना में काला जादू शामिल है। सूत्रों ने बताया कि मनोचिकित्सकों, एक सामाजिक कार्यकर्ता, एक न्यूट्रिशनिस्ट और एक वकील की टीम इस मामले की जांच करेगा। एक सूत्र ने बताया कि बच्चे को प्रताड़ित किए जाने के निशान दिखाई दिए हैं। अखबार ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि बच्चे की बाईं हथेली पर जले के निशान पाए गए हैं और इसलिए परिवार के माहौल में सुधार के लिए कदम उठाए गए हैं। मामले की जांच किए जाने तक परिवार को चेतावनी दी गई है।