{"_id":"9c54115321221fd22b257fcbda538724","slug":"mother-killed-and-ate-her-two-sons","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुअर समझकर अपने ही बच्चों को खा गई मां","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सुअर समझकर अपने ही बच्चों को खा गई मां
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Aug 2013 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर हत्या के कई मामले आते रहते हैं। कुछ मामले ऐसे भी आते हैं जिसमें बच्चों की बलि दे दी जाती है। लेकिन यहां तो एक मां ने ऐसी अनहोनी को अंजाम दे दिया जिस पर यकीन कर पाना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
नाइजीरिया न्यूज के अनुसार, मां ने अपने ही दो बच्चों को सुअर समझकर मार डाला और उन्हें खा गई। थाईलैंड की इस महिला ने दोनों बच्चों को पहले मारा और बाद में उन्हें पकाकर खा गई।
विज्ञापन
जिनमें से एक बच्चे की उम्र एक साल और दूसरे की पांच साल थी। जब पुलिस महिला के घर पहुंची तो वो उनके शरीर के अंगों के साथ सो रही थी।
जूं मारने के लिए बेटी के सिर में लगा दी आग
विज्ञापन
यह महिला एक पहाड़ी जनजाति से ताल्लुक रखती है और 2007 से मानसिक बीमारी का ईलाज करा रही है। लेकिन कुछ समय पहले ही उसने सारी दवाइयां एकाएक बंद कर दी थीं। जिस समय ये घटना घटी महिला अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी। उसका पति दवाइयां लेने के लिए बाहर गया हुआ था।
पति जब घर लौटा तो उसके होश उड़ गए। उसने ही महिला की बीमारी के बारे में सबकुछ बताया। मेंटल हेल्थ डिपार्टमेंट के डॉक्टर कियातुफुम ने बताया कि महिला ने दवाइयां लेनी बंद कर दी थीं और इसी वजह से वो खुद को काबू नहीं कर सकी।
बेटी के लिए शॉपिंग में फूंके लाखों, पैदा हुआ बेटा!
दरअसल यह महिला कल्पनाएं करती थी और उसे हर समय ये लगता था कि कोई उसे मारने आ रहा है। इसी धोखे में उसने अपने बच्चों को सुअर समझकर मार डाला और उन्हें पकाकर खा गई।
घटना के बाद महिला को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।