{"_id":"de07fdf759241af7ecb820566840ca24","slug":"mom-spends-money-on-pink-baby-essentials-then-gives-birth-to-baby-boy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी के लिए शॉपिंग में फूंके लाखों, पैदा हुआ बेटा! ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बेटी के लिए शॉपिंग में फूंके लाखों, पैदा हुआ बेटा!
इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 06 Aug 2013 12:33 PM IST
विज्ञापन
आमतौर पर घर में बेटे का जन्म हो तो घरवाले फूले नहीं समाते, लेकिन इंग्लैंड के इस परिवार में बेटे के जन्म के साथ ही मां-बाप स्तब्ध रह गए। उन्हें समझ ही नहीं आया कि यह क्या हो गया।
विज्ञापन
इस जोड़े ने उम्मीद बांध रखी थी कि उनके यहां बेटी का ही जन्म होगा, लेकिन बेटी होने के बजाय उनके घर लड़का पैदा हो गया और इसी के साथ जो लाखों का सामान उन्होंने अपनी बेटी के लिए खरीदा था, अब वह बेकार है।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज24डॉटकॉम के मुताबिक, 20 हफ्ते की गर्भवती शार्पले को डॉक्टर ने भी कह दिया था कि उम्मीद इसी बात की है कि वो बच्ची को जन्म देंगी। इसके बाद से ही शार्पले ने नन्हीं बच्ची की आने की खुशी में सारी तैयारी कर ली थी।
विज्ञापन
यहां तक कि उसके लिए एक अलग कमरा भी सजा लिया था, जिसे उन्होंने गुलाबी रंग से सजाया था। और तो और उसने बेटी के लिए नाम भी सोच रखा था। उसने सोचा था कि वो अपनी बेटी को लिली माय कहेंगी।