{"_id":"855c86c6-b4ba-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"meet-battenburg-black-and-white-sheep","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान जाते-जाते बची इस अनोखी भेड़ की","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
जान जाते-जाते बची इस अनोखी भेड़ की
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 04 May 2013 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कहावत है, मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है।
विज्ञापन
कुछ ऐसा ही हुआ इस भेड़ के साथ। इसकी जान इसकी अद्भुत शक्ल की वजह से बच गई।
डेली मेल के अनुसार वेल्स के किसान रिचर्ड ग्रीफिथ और उनकी पत्नी मैरियन ग्रीफिथ मार्च के महीने में एक दिन अपने खेत से गुजर रहे थे।
उस समय भारी हिमपात के कारण खेत बर्फ की चादर से ढके हुए थे।
उसी समय किसान दंपत्ति को बर्फ के बीच कुछ नजर आया। जब उन्होंने गौर से देखा तो वहां एक भेड़ मरी हुई पड़ी थी और पास में थे उसके बच्चे।
यकायक उनकी नजर एक अनोखे भेड़ के बच्चे पर पड़ी। आधा सफेद और आधा काले चेहरे वाली इस भेड़ का आगे का दाहिना पैर और पीछे का बायां पैर काला है तो बाकी दोनों पैर सफेद है।
विज्ञापन
किसान दंपति के बेटों को इस भेड़ की शक्ल केक की याद दिलाती है इसलिए उन्होंने इसे 'बटनबर्ग' नाम दिया है।
मैरियन ग्रीफिथ का कहना है कि बटनबर्ग के अद्भुत चेहरे ने दूसरी बार उसकी जान बचाई है। उनका कहना है कि उन्होंने इससे पहले कभी ऐसी भेड़ नहीं देखी।
विज्ञापन
वे कहती है कि कि अगर बटनबर्ग का चेहरा औरों से कुछ हटके नहीं होता तो वह उनको नहीं मिलता। और वह आज जिंदा भी नहीं होता।
मैरियन का कहना है कि बटनबर्ग के मां और पिता सफेद थे। ऐसे में इसको ऐसी शक्ल मिलना कुदरत का करिश्मा है।
मैरियन को उम्मीद है कि कोई इसे पालतू जानवर के रूप में अपनाएगा।