{"_id":"4dcee826f4b7a76b9beef880990e26ec","slug":"man-who-has-not-bathed-for-37-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 साल से न तो नहाया न ही बनाई दाढ़ी ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
37 साल से न तो नहाया न ही बनाई दाढ़ी
Updated Wed, 24 Jul 2013 04:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमूमन शादी के बाद लोग ज्यादा सज-संवरकर रहने लगते हैं लेकिन इस शख्स के साथ कुछ अलग ही है। बल्कि यहां तो पूरा माजरा ही उलट है। शादी क्या हुई जनाब ने बाथरूम जाना ही छोड़ दिया।
विज्ञापन
इंफॉर्मेशन नाइजीरिया के अनुसार, 65 साल के कैलाश सिंह न तो नहाते हैं और न ही अपनी दाढ़ी काटते हैं। आलम ये है कि इस चक्कर में उनकी दाढ़ी बढ़कर 6 फीट लंबी हो चुकी है। ये सिलसिला साल 1974 से चला आ रहा है, कैलाश न तो नहाते हैं और न ही दाढ़ी पर उस्तरा फेरते हैं।
विज्ञापन
उनका दावा है कि ऐसा करने के लिए एक संन्यासी ने उन्हें कहा था। संन्यासी ने इस बात का वादा किया था कि अगर कैलाश नहाना छोड़ देगा तो उसके घर एक अति सौभाग्यशाली बच्चे का जन्म होगा।
विज्ञापन
अब सौभाग्यशाली बच्चे की चाह में कैलाश के घर सात बेटियों का जन्म हो चुका है। उनकी 60 वर्षीय पत्नी कलावती देवी का कहना है कि उन्होंने कई बार कैलाश को नहलाने की कोशिश की लेकिन वो हर बार बच निकलते हैं।
हालांकि उनकी इस आदत की वजह से पास-पड़ोस में कैलाश का काफी मजाक भी उड़ाया जाता है लेकिन वो इसे ईश्वर की मर्जी बताते हैं।