पैरों के अंगूठे से ही कर लेता है हैरत में डाल देने वाले काम!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं शारीरिक रूप से विक्षिप्त लोगों की जिंदगी बहुत मुश्किल होती है। उन्हें अपने रोजमर्रा के काम करने में काफी दिक्कतें होती हैं और अन्य लोगों की मदद की जरूरत भी पड़ती है।
लेकिन इस दुनिया में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शारीरिक विक्षिप्ता के बाद भी इस तरह से सामान्य रूप से जीते हैं जैसे वो भी सामान्य ही हैं।
ये भी एक ऐसे ही शख्स की कहानी है। चीन में रहने वाले 56 साल के ज़ाओजी पींग के दोनों हाथ नहीं हैं। लेकिन फिर भी बस अपने पैर के अंगूठों के साथ ही वो ऐसी जिंदगी जीते है कि देखने वाला दंग रह जाए।
अब जीने का क्या फायदा?
ज़ाओजी बचपन में ही एक्सिडेंट का शिकार हो जाने के बाद अपने हाथों को खो चुके थे। ज़ाओजी बचपन से ही देख भी नहीं सकते थे।
हाथ खो देने के बाद ज़ाओजी को ऐसा लगा कि अब उनकी जिंदगी के आगे काला छाया पड़ गया है। अब वो जैसे चाह के भी कुछ नहीं कर पाएंगे।
लेकिन फिर भी ज़ाओजी ने कभी हार नहीं मानी और शारीरिक विकलांगता को मात देने की ठान ली।
कर लेता है हर छोटे-बड़े काम
फिर ज़ाउजी ने सोचा कि आंखें और हाथ न होने के बावजूद उनके पास अभी भी पैर मौजूद हैं।
ज़ाउजी ने अपने पैरों की उंगलियों से हाथों की उंगलियों जैसे काम लेने शुरू किए। पहले पहल उनको बड़ी दिक्कतें आई, लेकिन फिर उन्होंने पैरों को अंगूठे की मदद से ही हर काम करना सीख लिया।
फिर चाहे वो कंघी करना हो या फिर चश्मा पहनना, वो हर काम अपने अंगूठों से कर लेते हैं।
डाल लेते है सुई में धागा भी
पैरों के अंगूठों से वो सिगरेट जलाने का भी काम कर लेते हैं। यहीं नहीं वो लिखने का काम भी अंगूठों से ही कर लेते हैं।
हे भगवान! बस 12 साल में ये लड़की बन गई मां