{"_id":"743b252f7f9fc0986d4ab72719928b73","slug":"man-taken-by-croc-during-birthday-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"गया था पार्टी एंज्वॉय करने, खा गया 'मगर'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गया था पार्टी एंज्वॉय करने, खा गया 'मगर'
इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Aug 2013 02:00 PM IST
विज्ञापन
शायद इसलिए कहते हैं कि कब क्या हो जाए कोई नहीं जान सकता। अब इस शख्स को ही ले लीजिए जो गया तो था अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने लेकिन खुद मगरमच्छ के मुंह का निवाला बन गया।
विज्ञापन
26 साल के सीन कोल अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए गया हुआ था। नदी किनारे चल रही इस पार्टी में सबकुछ अच्छा था लेकिन तभी एक हादसा हो गया और ये सुखद क्षण मातम में बदल गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पार्टी के दौरान ही एक 16 फीट लंबा मगरमचछ आया और कोल को खींचकर पानी में लेता गया।
ये पार्टी मैरी रिवर वाइल्डरनेस रीट्रीट में हो रही थी तभी कोली पानी के अंदर चला गया। जहां वो मगरमच्छ का शिकार बन गया। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। लेकिन इस हादसे से कोली के दोस्त सदमे में हैं।
विज्ञापन