{"_id":"9e659c13a6099849675a45d8706b35bc","slug":"man-starts-quacking-like-a-bird-after-stealing-8-chickens","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुर्गियां चुराने के बाद खुद भी चिड़िया बन गया ये शख्स","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मुर्गियां चुराने के बाद खुद भी चिड़िया बन गया ये शख्स
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Sep 2013 04:53 PM IST
विज्ञापन
कहते हैं कि हर शख्स को अपने किए कर्मों का फल यहीं भुगतना पड़ता है। वो चाहे अच्छे कर्म हों या बुरे, उसका नतीजा यहीं सामने आ जाता है।
विज्ञापन
अब इस शख्स को ही ले लीजिए, जिसने मुर्गियां चुराईं और खुद ही चिड़िया बन गया।
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, जिम्बाब्वे के बुलावायो कोर्ट में एक शख्स पर आठ मुर्गियां चुराने का मुकदमा चल रहा था।
विज्ञापन
सुअर से मिलती थी दोस्त की शक्ल, धोखे में चल गई गोली
विज्ञापन
लेकिन इस शख्स के एक रिश्तेदार ने जज से कहा कि वो उसे जेल न भेजे, क्योंकि चोरी करने के बाद से वो खुद ही चिड़िया बन गया है। दरअसल इस शख्स की आवाज अब चिड़िया की तरह हो गई है।
जेथी माथे नाम के इस शख्स ने मजिस्ट्रेट को कहा कि उसे उसके किए की सजा पहले ही मिल चुकी है। इसलिए वो उसे जेल न भेजे।
माथे ने बताया कि उसने हर तरह से उसका ईलाज कराने की कोशिश की, लेकिन वो ठीक नहीं हो सका। हालांकि, मजिस्ट्रेट ने माथे की दलीलों को दरकिनार करते हुए उसे दो महीने की कैद की सजा सुनाई है।