{"_id":"46830f66ba815daead47f82d710ec38d","slug":"man-sets-world-record-by-typing-with-nose","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इनके नाम है नाक से सबसे तेज टाइप करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इनके नाम है नाक से सबसे तेज टाइप करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
Updated Sat, 08 Mar 2014 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद के रहने वाले 23 वर्षीय मोहम्मद खुर्शीद हुसैन ने 47 सेकेंड में 103 शब्दों को नाक से टाइप कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया है।
विज्ञापन
इस अनोखे रिकॉर्ड को बनाने के लिए खुर्शीद हर रोज छह घंटे कीबोर्ड पर प्रैक्टिस करते थे। खुर्शीद का कहना है कि नाक से टाइप करने के कारण आंखों से देखना मुश्किल होता था।
विज्ञापन
इसलिए उन्होंने सिर्फ एक आंख से देखकर टाइप करने की ट्रिक निकाली और टाइप करने लगे।
पहले बार नहीं मिल रहा वर्ल्ड रिकॉर्ड
खुर्शीद ने अपनी कई उपलब्धियों में नाक से टाइप करने को जरुर शामिल कर लिया है लेकिन इससे पहले भी उन्होंने अंग्रेजी के अक्षरों को सबसे तेज टाइप करने का भी रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया है।
उनका का कहना है कि उनके पहले वर्ल्ड रिकॉर्ड ने ही उन्हें एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का चैलेंज दिया।
खुर्शीद ने ये भी बताया कि नाक से टाइप काना बेहद मुश्किल भरा काम है। नाक से टाइप करने पर गर्दन और आंखों पर जबरदस्त जोर पड़ता है। ऐसा करने से टाइपिंग के बाद भी पूरा सिर और गला दर्द देने लगता है।

इच्छा हो तो कुछ भी कर सकते हैं
कुछ अलग करने की इच्छा के आगे सभी तरह की मुसीबतें कम लगती हैं। ऐसा मानते हुए खुर्शीद ने अपने ख्वाब को सच कर दिखाया।
इस मौके पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी और तमाम मीडिया के साथ कई दर्शक भी मौजूद रहे।
इस मौके पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी और तमाम मीडिया के साथ कई दर्शक भी मौजूद रहे।