{"_id":"7b66243c-d9a0-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"man-says-he-fathered-child-with-alien","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये शख्स करता है 'एलियन का बाप' होने का दावा","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
ये शख्स करता है 'एलियन का बाप' होने का दावा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 21 Jun 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले चीन के एक शख्स ने दावा किया था कि उसके फ्रिज में एलियन है। इसी क्रम में एक और जनाब सामने आए हैं जिन्होंने अपने बेटे को ही एलियन करार दिया है।
विज्ञापन
हालांकि फ्रिज में एलियन वाली बात का तो पर्दाफाश हो गया लेकिन अपने बेटे को एलियन बताने वाले महाशय की कहानी काफी दिलचस्प है।
नॉर्थ यार्कशायर के 53 वर्षीय सिमोन पार्क्स का कहना है कि उनका एक एलियन बच्चा भी है।
द वेस्ट डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, एक बेहद आम शख्स की ही तरह पार्क्स शादीशुदा हैं और उनके तीन नार्मल बच्चे भी हैं। उनका दावा है कि उनका एक बच्चा, जिसे वो प्यार से 'कैट क्वीन' कहते हैं, एक एलियन है।
विज्ञापन
ड्राइविंग इन्सट्रक्टर पार्क्स का दावा है कि उन्होंने एक एलियन के साथ साल में चार बार शारीरिक संबंध बनाए और कैट क्वीन उसी का परिणाम है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि उनकी बीवी को इस बारे में पूरी जानकारी है और जब उसे मेरे इस संबंध के बारे में पता चला तो उसे काफी धक्का लगा था।
इसके चलते उनके पारिवारिक जीवन में काफी उतार-चढ़ाव भी आए लेकिन पार्क्स इसे मानवीय स्तर से ऊपर की चीज मानते हैं।
पार्क्स के मुताबिक जब वो छोटे थे तो एक एलियन ने उन्हें पलंग से उठा लिया था। उनका तो यह भी कहना है कि कई लोगों को इस तरह का अनुभव हो चुका होगा लेकिन वे शर्म की वजह से सामने नहीं आते।
पार्क्स ने बताया कि उनके एलियन बेटे की मां नौ फुट लंबी, हरे रंग की थी। उसके हाथ में कुल आठ उंगलियां थीं। उनका कहना है कि भले ही लोग उन्हें पागल समझें लेकिन उनका अनुभव उनका अपना है।