{"_id":"c07e469b1939c02db649aec1779452e5","slug":"man-rapes-neighbor-girl-then-texts-apology-to-her-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले किया दुराचार फिर मां को मैसेज करके मांगी माफी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
पहले किया दुराचार फिर मां को मैसेज करके मांगी माफी
इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 25 Aug 2013 07:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हरकत के बाद शायद ही ये शख्स अपनी बेटी के साथ रहने का हक पा सके।
विज्ञापन
पड़ोस की बच्ची के साथ रेप करने वाले इस शख्स की बेशर्मी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि पहले तो इसने ये कुकर्म किया और बाद में बच्ची की मां को मैसेज करके इसके बारे में बताया।
क्रेजीन्यूज 24 के अनुसार, मिसौरी के इस शख्स पर पड़ोस में रहने वाली 13 साल की बच्ची के साथ रेप करने का आरोप है।
विज्ञापन
लेकिन हैरत में डालने वाली बात ये है कि बाद में 22 साल के इस शख्स ने खुद ही स्वीकार कर लिया कि उसने ये कुकर्म किया है और वो भी पीड़िता की मां को मैसेज करके।
विज्ञापन
उस दिन पहले बच्ची की मां किसी काम से घर के बाहर गई हुई थी। पहले तो इस शख्स ने बच्ची को साथ घूमने चलने का प्रसताव दिया जब बच्ची नहीं मानी तो वो बाथरूम इस्तेमाल करने के बहाने से घर में दाखिल हो गया।
बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसने बच्ची की मां को एक मैसेज किया और अपने कुकर्म के लिए माफी मांगी। इस मैसेज के बिनाह पर इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।