{"_id":"72e8adbd214a648dd5f5df88ff164815","slug":"man-opts-for-jail-rather-than-marry-girlfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"इससे शादी करने से बेहतर है कि जेल चला जाऊं","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इससे शादी करने से बेहतर है कि जेल चला जाऊं
टीम डिजिटल
Updated Thu, 05 Sep 2013 09:26 AM IST
विज्ञापन
हंसी मजाक में तो लोग अक्सर ये कहते हैं कि शादी किसी सजा से कम नहीं लेकिन इस शख्स ने तो इसे सच ही बना दिया।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज 24 के अनुसार, सऊदी अरब में एक पुलिस वाले ने कार में साथ-साथ घूम रहे एक जोड़े को हिरासत में ले लिया।
उसने लड़के को कहा कि इस तरह से साथ घूमना सही नहीं है और उन्हें इसका दंड भुगतना पड़ेगा। उसने लड़के से कहा कि या तो वो लड़की से शादी कर ले वरना उसे जेल में ठूंस दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस पर लड़के ने कहा कि वो चाहे तो उसे जेल भेज दे लेकिन वो इस लड़की से शादी नहीं कर सकता है। क्योंकि उसे लड़की के चाल-चलन पर भरोसा नहीं है। और उसे नहीं लगता कि वो अच्छी बीवी साबित हो सकेगी।
विज्ञापन
इसके बाद लड़के को तो जेल में बंद कर दिया गया और लड़की को उसकी बहन के हवाले कर दिया गया।