{"_id":"c08d430e-bd50-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"man-catches-flying-bird-with-bare-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाह! हाथ मारा और पकड़ ली उड़ती चिड़िया","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
वाह! हाथ मारा और पकड़ ली उड़ती चिड़िया
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 15 May 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
आपने 'उड़ती चिड़िया के पर गिनने' वाली कहावत तो कई बार सुनी होगी लेकिन क्या कभी ये सुना है कि कोई शख्स उड़ती चिड़िया ही पकड़ ले। अगर नहीं तो हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो नंगे हाथों से उड़ती चिड़िया पकड़ लेता है।
विज्ञापन
यू-ट्यूब पर लोगों की उत्सुकता बढ़ाने वाले इस वीडियो में टेक्सास के मैट कार्टर बिना किसी संघर्ष के एक चिड़िया पकड़ते हुए दिखाई देते हैं।
देखें वीडियो:
ऑस्टिन स्टोन चर्च द्वारा यू-ट्यूब पर पोस्ट किए गए इस छोटे से वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं।
हालांकि यू ट्यूब पर इस वीडियो को फर्जी करार देने वालों की भी कमी नहीं है। कुछ का कहना है कि वीडियो में दिख रही चिड़िया दरअसल एक थ्री डी इमेज है। लेकिन कार्टर का कहना है कि इसमें कुछ भी झूठ नही है और उनके लिए ऐसा करना कोई नई उपलब्धि भी नहीं है। वह पहले भी ऐसे कई कारनामे कर चुके हैं।
विज्ञापन