{"_id":"ccb87ffeafd9144233cb9908513b92c3","slug":"man-buys-car-by-sell-onion","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्याज ने किया मालामाल, खरीद ली आई20 कार","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
प्याज ने किया मालामाल, खरीद ली आई20 कार
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Aug 2013 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज के बढ़ते दाम जहां एक तरफ लोगों की आंखों में आंसू ला रहे हैं, राजनीतिक दलों के लिए सत्ता खोने की वजह बन सकते हैं, वहीं कई किसानों के लिए इसकी महंगाई खुशियों की बरसात लेकर आई है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के छतरपुरा गांव के एक किसान चंपालाल पाटीदार के लिए तो प्याज के बढ़ते दाम कार की सौगात लेकर आए।
चंपालाल के यहां प्याज का 300 क्विंटल उत्पादन हुआ था। तब प्याज के दाम पांच रुपए किलो थे। उन्होंने इस दाम पर उत्पादन की लागत भी न निकल पाने के कारण प्याज बाजार में न बेचकर गोदाम में ही रख लिया।
विज्ञापन
कुछ समय बाद प्याज की कीमतें आसमान छू गईं और प्याज के दाम 60 रुपए किलो तक पहुंच गए। ऐसे में दो हफ्ते पहले चंपालाल ने 150 क्विंटल प्याज सात लाख रुपए में बेचा।
विज्ञापन
इन रुपयों से चंपालाल ने एक नई कार खरीदी। प्याज से मिली कार का रंग भी उन्होंने प्याज की तरह लाल ही चुना है।
प्याज की जमाखोरी से 70 हजार का फायदा
कुछ इसी तरह का किस्सा एक और शख्स का है। प्याज के बढ़ते दामों और जमाखोरी से एक और व्यक्ति को जमकर मुनाफा हुआ।
सब्जी के खुदरा दुकानदार नवीन से एक किसान ने पांच हजार रुपए उधार लिया था। किसान ने उधार के एवज में उसे 25 कट्टे प्याज दे दिए।
नवीन ने सिर्फ पांच कट्टे बाजार में निकाले और 20 कट्टे रोक लिए। अब बाकी प्याज बेचकर नवीन को करीब 70 हजार रुपए का मुनाफा हुआ है। इन पैसों से उसने एक बाइक खरीद ली और उस पर लिखवाया, 'प्याज की देन है'।