{"_id":"f62fd1be-eb8d-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"man-burns-mother-in-law-s-hut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी और सास को जिंदा जलाया क्योंकि...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
बीवी और सास को जिंदा जलाया क्योंकि...
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 13 Jul 2013 02:53 PM IST
विज्ञापन
बेटी के चक्कर में मां को भी अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। अफ्रीका के जुरू में 59 साल के एक शख्स ने अपनी बीवी से बदला लेने के लिए उसे और अपनी सास को जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
अफ्रीकन सीयर डॉट कॉम के अनुसार, इस शख्स का आरोप है कि उसकी बीवी को एचआईवी था और साथ रहने की वजह से अब वो भी एचआईवी पीड़ित हो गया। मुहामादी बशीरा पर अपनी ही पत्नी और सास को जिंदा जलाकर मार देने का आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, बशीरा को शक था कि उसकी बीवी एचआईवी संक्रमित है और उसकी वजह से ही उसे भ एचआईवी हो गया है। इसके चलते मियां-बीवी में काफी कहा-सुनी हुई।
विज्ञापन
दामाद करता है सास से शादी
बशीरा अपनी सास के घर के पास ही रहता था और ये जमीन भी उसकी सास की ही थी। बेटी पर जुल्म होता देख बशीरा की सास ने उसे वहां से निकल जाने का आदेश सुना दिया। ये बात उसे बिल्कुल पसंद नहीं आई और अगली सुबह ही उसने अपनी सास की झोपड़ी में आग लगा दी और वहां से फरार हो गया।
दुर्भाग्य की बात ये थी कि बशीरा की बीवी भी उस समय अपनी मां की झोपड़ी में ही थी। हालांकि आस-पास के लोगों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन मां और बेटी दोनों की मौत हो गई।