{"_id":"1b0d1782-86e2-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"mahatma-gandhi-in-orcha-road-get-people-surprised","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर घूमने निकले 'महात्मा गांधी', चौंक उठे लोग","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सड़क पर घूमने निकले 'महात्मा गांधी', चौंक उठे लोग
ओरछा।
Updated Thu, 07 Mar 2013 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी की मूर्ति आज कई बड़ी जहगों पर लगी है। पर तब क्या हो जब खुद महात्मा गांधी सड़कों पर घूमने लगे। लोगों का चौंकना स्वाभाविक है और ऐसा ही ओरछा में हुआ। फ्रांस के डेलिन शहर के निवासी जोंस जब महात्मा गांधी की तरह भेष धारण कर ओरछा की सड़कों पर निकले तो लोग चौंक गए और कई तो उनके पैर छूने को आगे आ गए।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जोंस बिलकुल महात्मा गांधी की तरह दिखते हैं। यही नहीं उनके विचारों में ही सिर्फ गांधीजी नहीं बसते, बल्कि रहन- सहन व पहनावे तक में साबरमती के संत की गहरी छाप है।
विज्ञापन
इसे संयोग कहा जाए या कुदरत का करिश्मा कि जोंस देखने में भी महात्मा गांधी के हमशक्ल लगते हैं। जोंस को इसका फक्र भी है। हालांकि, वह अपने को सिर्फ शक्ल तक ही उनके जैसा मानते हैं। उनका कहना है कि बापू जैसा बन पाना उनके लिए नामुमकिन है लेकिन वे राष्ट्रपिता के बताए मार्ग का अनुसरण करते हैं। बापू के सिद्धांतों से प्रेरित होकर उन्होंने मांस व मदिरा का सेवन भी बंद कर दिया है। महात्मा गांधी के सत्य , अहिंसा मानवतावादी सिद्धांत सिर्फ भारत के लिए ही नहीं पूरे विश्व के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
विज्ञापन
चेहरा व कद काठी से महात्मा गांधी की तरह दिखने वाले जोंस जब सड़कों पर निकलते हैं तो कौतुहलवश लोग उनके पीछे हो लेते हों, मानो बापू का नया अवतार सामने आ गया हो। बुधवार को हाथ में लाठी, आंखों पर ऐनक और कमर पर खादी की चादर बांधकर बापू का भेष धारण कर ओरछा की सड़कों पर निकले जोंस को देखने के लिए बच्चे तो बच्चे बड़े और बूढ़े भी पीछे नहीं थे। कुछ लोग तो इस कदर भावुक हो गए कि गांधी की तरह दिखने वाले इस शख्स के चरण छूने लगे।
सेवानिवृत खेल शिक्षक जोंस का कहना है कि भारत में जब लोग उन्हें देखकर गांधी कह कर पुकारते हैं तो उसका सिर गर्वसे ऊंचा हो जाता है। गांधी जी द्वारा दिए गए प्रेम और शांति के संदेश का अनुसरण सभी को करना चाहिए।