{"_id":"8d68e804-d1b7-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"lovesick-thief-caught-stealing-roses","type":"story","status":"publish","title_hn":"चला था गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने लेकिन...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
चला था गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने लेकिन...
Updated Mon, 10 Jun 2013 05:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्यार को यूं ही खूबसूरत बला नहीं कहते। अब पोलैंड के इस शख्स को ही देख लीजिए। आंद्रेजेज जाप्का का अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेक-अप हो गया था और इस वजह वो काफी परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
उसने सोचा तो यही था कि वो उसे ये फूल देकर मना लेगा लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे। आंद्रेजेज ने हार नहीं मानी और एक दूसरा तरीका खोज निकाला लेकिन उसका ये दांव उल्टा पड़ गया।
विज्ञापन
आप भी देखिए क्या हुआ ?
विज्ञापन
फूल खरीदने के लिए आंद्रेजेज के पास पैसे नहीं थे तो उसने एक फूल की दुकान में ही चोरी कर डाली। लेकिन उसकी किस्मत खराब थी और उसकी ये हरकत लाइव कैमरे में कैद हो गई।
दरअसल एक रिपोर्टर दुकान के बाहर से ही लाइव रिपोर्टिंग कर रहा था और आंद्रेजेज की यह हरकत उसके कैमरे में कैद हो गई।
बाद में जब वो पकड़ा गया तो उसने पुलिस को बताया कि वो सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड को मनाना चाहता था। इन सबके चक्कर में उसने ये भी नहीं देख कि क्रू मेंबर वहीं खड़े हैं।