फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   kyrgyzstan marriage after kidnapping and rape

यहां इज्जत लूटने के बाद होती है शादी

Fri, 14 Dec 2012 11:24 AM IST
बिशकेक।
बिशकेक। Updated Fri, 14 Dec 2012 11:24 AM IST
विज्ञापन
kyrgyzstan marriage after kidnapping and rape

किसी युवती का अपहरण करना और उसके साथ जोर जबरदस्ती करना किसी भी देश में अपराध है, लेकिन किर्गिस्तान में ऐसा आम है। यह सब कुछ इसलिए किया जाता है ताकि उस युवती को शादी करने के लिए मजबूर किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक किर्गिस्तान में हर साल करीब आठ हजार युवतियों का अपहरण शादी के लिए किया जाता है।

विज्ञापन



काफी समय से चली आ रही इस रवायत के खिलाफ काफी लोग हैं। लेकिन इसे समर्थन देने वालों की भी कमी नहीं है। सरकार इसे को गंभीर अपराध की श्रेणी में लाने का विचार कर रही है लेकिन उसके लिए इस सूरत में भी मुश्किलें बढ़ जाती है। यदि सरकार के फैसले के बाद युवतियों को बलात्कार करने वाले पुरुष के साथ नहीं रहने दिया जाता, तो कोई अन्य पुरुष ऐसी युवतियों के साथ शादी नहीं करता है।
विज्ञापन


यहां स्थित महिला सहायता केंद्र (डब्ल्यूएससी) के मुताबिक शादी के लिए सालाना बारह हजार युवतियों का अपहरण होता है। इनमें ज्यादातर मामले गरीब परिवारों और ग्रामीण इलाकों से होती हैं। डब्ल्यूएससी शादी के लिए युवतियों के अपहरण के खिलाफ  अभियान चला रहे नेटवर्क का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘कैंपेन 155’
बीते एक साल के दौरान इस परंपरा के खिलाफ में विभिन्न महिला संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने ‘कैंपेन 155’ नाम से अभियान चलाया हुआ है। अगर शादी के अपहरण पर अंकुश लगाने वाला कानून लागू हो जाता है तो वह देश के कानून में आपराधिक धारा 155 होगी, यही वजह है कि इस अभियान को ‘कैंपेन 155’ कहा जा रहा है।

कोलपोन मेतेवेवा की कहानी
कोलपोन मेतेवेवा का अपहरण शादी के लिए हुआ। कोलपोन का पति उनके साथ काफी मारपीट करने वाला निकला। एक दशक तक किसी तरह पति के साथ गुजर बसर करने के बाद कोलपोन ने अपने पति से तलाक मांगा। इस पर पति ने कोलपोन की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के मामले में अब पति 19 साल के कैद की सजा काट रहा है। कोलपोन का अपहरण 19 साल की उम्र में हुआ था, तब वे अपने पति के बारे में कुछ भी नहीं जानती थीं। वे अपहरण करने वाले शख्स से शादी नहीं करना चाहती थीं, लेकिन दूसरी तमाम लड़कियों की तरह ही और शर्म के चलते उसे अपनी पति के साथ रहना पड़ा।


क्या कहता है मौजूदा कानून
किर्गिस्तान में ये स्थिति तब है जब देश में इस पर अंकुश लगाने वाला एक कानून मौजूद है। मौजूदा कानून के मुताबिक अगर कोई शख्स किसी युवती की इच्छा के बिना शादी के लिए उसका अपहरण करता है तो उस पर जुर्माने के साथ साथ अधिकतम तीन साल की सजा का प्रावधान है। नए प्रस्तावित विधेयक में सजा को सात साल तक बढ़ाने का प्रावधान है, हालांकि पहले इसे दस साल तक बढ़ाने का प्रावधान रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed