{"_id":"560f44b0-b16a-11e2-8ecf-d4ae52bc57c2","slug":"jack-the-dog-balance-many-things-on-his-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस कुत्ते का बैलेंस देख कर चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इस कुत्ते का बैलेंस देख कर चौंक जाएंगे आप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Tue, 30 Apr 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैक नाम का कुत्ता अपने गजब के संतुलन के बल पर सेलेब्रिटी बन गया है। जैक अपने सिर पर कई चीजों को इस कदर साधता है कि उसका संतुलन देख कर अच्छे अच्छे हिल जाते हैं।
विज्ञापन
तीन साल का जैक ऑस्ट्रेलियाई कैटल प्रजाति का है और सेन फ्रांसिस्को में रहता है। जैक की खासियत उसका सिर है। जैक अपने सधे हुए सिर पर अनेक चीजों को संतुलित करके साध लेता है। इसी कारण जैक को मोस्ट टेलेंटेड डॉग कहा जा रहा है।
विज्ञापन
हफपोस्ट के अनुसार जैक अपने सिर और माथे पर पैन से लेकर किताब, अंडे से लेकर बिस्कुटों तक को सिर पर गजब के संतुलन के साथ रखता है।
जैक के मालिक निकोल ली ने बताया कि एक रात फिल्म देखते हुए वो जैक के सिर पर पॉपकार्न रखने लगे। उन्होंने देखा कि जैक उनका सहयोग कर रहा है और वो बहुत धैर्य के साथ पॉपकोर्न को संभाल रहा है।
विज्ञापन
धीरे धीरे जैक अपने सिर पर कई चीजों को साधने लगा। जैक काफी देर तक अपने सिर पर बीयर की बोतल, फुटबॉल, फल, केतली, बोतल, डिब्बों के साथ साथ सिक्कों के ढेर को भी साध सकता है।
आमतौर पर कुत्ते व अन्य जानवरों में धैर्य की कमी होती है और इसी कारण वो संतुलन जैसी चीजों में माहिर नहीं होते।
निकोल के दोस्त ने जैक के कुछ ऐसे ही कारनामों की फोटो इंटरनेट पर पोस्ट कर दी जो बहुत सराही गई। निकोल ने लोगों से जैक के संतुलन के लिए और सुझाव मांगे।
इन दिनों इंटरनेट पर जैक के कारनामों की खूब चर्चा हो रही है। निकोल का कहना है कि आप योग्य जानवर को अडॉप्ट नहीं कर सकते लेकिन आप चाहें तो उसे मेहनत के बल पर योग्य बना सकते हैं।