{"_id":"ea5520bb63dd6ef7f1243dac59c1ea08","slug":"ipad-artist","type":"story","status":"publish","title_hn":"टच बेमिसाल, पेंटिंग में डाली फोटो सी जान!","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
टच बेमिसाल, पेंटिंग में डाली फोटो सी जान!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 Dec 2013 04:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूची से किसी कागज को खूबसूरत पेंटिंग बनते तो आपने कई दफा देखा होगा, लेकिन ऐसी पेंटिंग आपने पहले कभी नहीं देखी होगी। खासियत ये है कि इस पेंटिंग को देखकर आप ये सोच भी नहीं सकते कि ये फोटो नहीं बल्कि पेंटिंग है।
विज्ञापन
CUTIE PIE: दुनिया के 20 सबसे खूबसूरत बच्चे देखे?
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के अनुसार, ये पेंटिंग आम पेंटिंग से बिल्कुल अलग है क्योंकि ये कैनवास पर नहीं बल्कि आईपैड पर बनाई गई है।
विज्ञापन
उल्टी गंगाः सांप को मारने के लिए चूहों को बनाया हथियार
ब्रिटेन के आईपैड कलाकार ने इन तस्वीरों को बनाया है। इस पहली तस्वीर को देखकर ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितनी बेहतरीन हैं। हॉलीवुड के महानायक मोर्गन फ्रीमैन की इस तस्वीर को ही देखिए, क्या आप बता सकते हैं कि फोटो कौन सी है और पेंटिंग कौन सी?
हालांकि इस पर यकीन करना मुश्किल है और इसीलिए आईपैड आर्टिस्ट 26 वर्षीय काइल लैंबर्ट ने अपनी इस फिंगरआर्ट को यू-ट्यूब पर शेयर भी किया है। जिसे अब तक करीब 40 लाख लोग देख चुके हैं।
आपको बता दें कि इस तस्वीर में दाएं ओर जो मोर्गन आपको नजर आ रहे हैं वो एक फोटो है। जिसे स्कॉट ग्रीस ने अपने कैमरे से लिया है और बाईं तरफ काइल की पेंटिंग है, जिसे उन्होंने आईपैड पर 2 लाख 85 हजार बार उंगलियों के टच से बनाया है।
हैरतअंगेज! पैर कब्र में हैं और चेहरे पर बाप बनने की खुशी
आपको बता दें कि मोर्गन आईपैड की एक एप्लीकेशन प्रोक्रीएट के माध्यम से ये तस्वीरें बनाई हैं।
बियोंसे की ये तस्वीर देखिए। जिसे काइल ने 2010 में बनाया था। साथ ही रेहाना की ये तस्वीर भी फिंगर आर्ट का जबरदस्त नमूना है।
इसके अलावा काइल ने कई सितारों की बेजोड़ तस्वीरें बना रखी हैं। जो इंटरनेट काफी सराही भी गई हैं। डेविड बेकहम और जेनिफर एनिस्टन की ये तस्वीर भी आपको काफी प्रभावित करेगी।