फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   in china boyfriend are availeble on rent

क्या आपको भी चाहिए 'किराए का ब्वाय फ्रेंड'

Mon, 21 Jan 2013 09:48 AM IST
बीजिंग।
बीजिंग। Updated Mon, 21 Jan 2013 09:48 AM IST
विज्ञापन
in china boyfriend are availeble on rent
आपने ये तो सुना होगा कि फलां ने ब्वायफ्रैंड बदल लिया या फलां की गर्लफ्रेंड छोड़कर चली गई। लेकिन आपने किराए के ब्वॉयफ्रेंड के बारे में कुछ सुना है। जी हां चीन में कुंवारी लड़कियों को किराए पर ब्वॉयफ्रेंड मिलने लगे हैं।
विज्ञापन


यहां एक कंपनी अविवाहित लड़कियों को किराए पर ब्वॉयफ्रेंड देने का बिजनेस कर रही है। इसके बदले लड़कियों को मंथली भुगतान करना होता है। यानी अब अगर ब्वॉयफ्रेंड बदलने का मन है तो परेशान होने की जरूरत नहीं बस कंपनी को फोन कर दो वो नया ब्वॉयफ्रेंड भेज देगी।
विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार ताओबाओ डॉट कॉम नाम की यह चाइनीज आनलाइन कंपनी उन महिलाओं को भाड़े पर ब्वाय फ्रेंड देती है, जो शादी से पहले पुरुषों को लेकर अपनी झिझक दूर करना चाहती हैं। चीनी कैलेंडर में नया साल अगले महीने से शुरू होने वाला है और शादी के लिहाज से इसे सबसे बढ़िया समय माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में देश में करोड़ों कुंवारी महिलाओं को देखते हुए यह साइट बड़े फायदे की उम्मीद कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन में 18 करोड़ महिलाएं अविवाहित हैं। यह कंपनी किराए पर ऐसे पुरुष मित्र उपलब्ध कराती है जो साथ घूमते हैं, शॉपिंग के लिए जाते हैं, दोस्तों और घरवालों से मिलते हैं, साथ में खाना खाते हैं और यहां तक कि कॉलेज भी जाते हैं। इन सेवाओं के बदले महिला को भुगतान प्रति घंटे के हिसाब से करना होता है। वर्तमान में इस साइट पर करीब 260 ब्वाय फ्रेंड उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed