फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   ice has more bacteria than water from toilets

टॉयलेट के पानी से भी गंदी होती है बर्फ

Mon, 03 Jun 2013 01:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 03 Jun 2013 01:03 PM IST
विज्ञापन
ice has more bacteria than water from toilets

कुछ दिन पहले आपने खबर पढ़ी होगी, जिसमें लेडिज पर्स को टॉयलेट शीट से भी गंदा बताया गया था। उसी क्रम में एक नया सर्वे सामने आया है, जिसके मुताबिक दस में छह रेस्टोरेंट में मिलने वाली बर्फ टॉयलेट के पानी से भी गंदी होती है।

विज्ञापन


गर्मी दूर करने के लिए जिस बर्फ को आप बड़े चाव से ड्रिंक में डालकर पीते हैं, उसमें टॉयलेट के पानी से कहीं ज्यादा बैक्टीरिया मौजूद होते हैं। लेकिन अगर आप ये सोच रहे हैं कि ऐसा सिर्फ छोटी और सस्ती जगहों पर ही होता होगा तो आप गलत हैं।
विज्ञापन


मैकडोनाल्ड, बर्गर किंग, केएफसी, स्टारबक्स,कैफे रग और नंदो कुछ ऐसी नामी फूड चेन्स हैं, जिनमें मिलने वाली बर्फ को टॉयलेट के पानी से भी गंदा पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेली मेल की खबर के मुताबिक, ब्रिटेन में हुए सर्वे के मुताबिक इस परीक्षण के लिए इन नामी फूड चेन्स से अपने यहां इस्तेमाल होने वाले बफ और टॉयलेट के पानी का सैंपल देने को कहा गया।


हालांकि ये कंपनियां ये मानने को तैयार नहीं हैं कि ऐसा है। लेकिन ये आपके लिए नसीहत जरूर है कि आइंदा आप जब भी बर्फ का इस्तेमाल करें तो ये जरूर जांच-परख लें कि बर्फ बैक्टीरिया फ्री हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed