फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   high school girl sued her parents, lost first round

मां ने कहा मोटी, तो बेटी ने घसीटा कोर्ट

Thu, 06 Mar 2014 01:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 06 Mar 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
high school girl sued her parents, lost first round

कॉलेज में पढ़ने वाली 18 साल की रेशल कैनिंग अपने माता पिता को कोर्ट तक इसलिए ले आई क्योंकि वो उसे मोटी कहते थे। मामला अमेरिका के न्यू जर्सी का है।

विज्ञापन


झगड़े के बाद अपने मां बाप से अलग रह रही रेशल ने कोर्ट में कोर्ट में कहा कि उसके माता पिता उसके फिगर को लेकर दिन रात टोकते थे।

लड़की का कहना था कि रोज के तानों से परेशान आकर उसने अपनेआप को भूखा रखना शुरु कर दिया था और जल्द ही वो बुलीमिया नाम की बीमारी से भी ग्रस्त हो गई थी।

रेशल ने अपने परिजनों पर रोज के खर्चे के लिए रुपए भी देने से इंकार करने का आरोप लगाया। रेशल ने ये भी बताया कि उसके मां बाप ने घर में रहने के लिए तमाम तरह के नियम कानून बना रखे हैं जिसे अपनाने में वो नाकाम है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर रेशल के मां बाप ने रोते बिलखते हुए जज को बताया कि वो रेशल की बढ़ती फिजूल खर्ची से परेशान थे।

उन्होंने बताया कि दो बेटियों और घर के अन्य खर्चों को देखते हुए वो रेशल की आलीशान लाइफस्टाइल का खर्चा नहीं उठा पा रहे हैं।

कोर्ट में उनका कहना था कि वो रेशल के साथ रहना चाहते हैं लेकिन अब वो घर में आने को तैयार ही नहीं है। कोर्ट ने अभी दोनों पक्षों के वकीलों से मामले में और गंभीरता से समझने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल केस के पहले चरण में मामला परिजनों के पाले में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed