{"_id":"6548377ae9b46a813c8ba3c202729a56","slug":"groom-dies-after-taking-5-viagra-pills","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागरात हसीन बनाने के लिए खाई वियाग्रा, मिली मौत","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सुहागरात हसीन बनाने के लिए खाई वियाग्रा, मिली मौत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Sep 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहागरात को खास बनाने के लिए उसने पांच वियाग्रा एक साथ खा लीं। उसने सोचा तो यही था कि ये गोलियां उस रात को एक यादगार रात बना देंगी लेकिन हुआ कुछ और ही।
विज्ञापन
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, वो अपनी नई-नवेली दुल्हन के साथ अच्छा समय बिताना चाहता था लेकिन इस चक्कर में उसकी जान ही चली गई। येमेन का ये शख्स जैसे ही अपने बिस्तर पर पहुंचा, धड़ाम से बिस्तर पर गिर गया और वहीं उसी पल उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
शादी की रात जब सारे मेहमान अपने घर चले गए तो ये नया जोड़ा साथ में समय बिताने के लिए घर के अंदर चला गया। लेकिन कमरे में जाने से पहले ही इस शख्स ने वियाग्रा की पांच गोलियां खा लीं।
विज्ञापन
कमरे में पहुंचकर उसे गर्मी लगने लगी और वो पसीने से भीगकर बिस्तर पर गिर पड़ा। जिसके तुरंत बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सा जगत में ऐसे कई अध्ययन हो चुके हैं जिनमें वियाग्रा को हार्ट अटैक से जोड़कर देख जाता है।