फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   going to suicide made world record swimming

गए थे जनाब जान देने, बना बैठे अनोखा विश्व रिकार्ड

Tue, 25 Sep 2012 11:31 AM IST
बीजिंग
बीजिंग Updated Tue, 25 Sep 2012 11:31 AM IST
विज्ञापन
going to suicide made world record swimming
करना कुछ है और हो गया कुछ। क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि कोई व्यक्ति खुदकुशी करने जाए और कीर्तिमान बना डाले। चीन के एक व्यक्ति का आत्महत्या का प्रयास खेल की दुनिया में एक शानदार उपलब्धि साबित हुआ। दरअसल यह व्यक्ति विश्व के सबसे खतरनाक जलाशय माने जाने वाली हांग्झू खाड़ी के पानी में कूदकर 10 किलोमीटर की दूरी पर सुरक्षित निकला। इस खाड़ी के खतरनाक जल का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसमें अनुभवी तैराक भी तैराकी से डरते हैं।
विज्ञापन


तलाक का गम नहीं सहने के बाद शू ने आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन अचानक उसका मन बदल गया और उसने पूर्वी चीन में स्थित हांग्झू खाड़ी में छलांग लगाने के बाद वहां से सुरक्षित निकलने का फैसला किया। चीन के झेजियांग प्रांत की राजधानी झांग्यू के रहने वाले शू ने कहा कि वह अपनी कार से झांग्यू खाड़ी के पुल पर पहुंचा और समुद्र में कूद गया।
विज्ञापन


समुद्र में कूदने के बाद शू का मन बदल गया और उसने गश्त लगाते पोत पर चढ़ने का नाकाम प्रयास किया। ‘शिन्हुआ’ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार इसके बाद उसने गीले कपड़े उतार दिए और तैरते हुए सुरक्षित स्थान तक पहुंचा। शू ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी से तलाक के बाद काफी अवसाद में चला गया था। इसके बाद उसने जुआ खेलना शुरू किया, जिसमें उसे 10,000 युवान का नुकसान उठाना पड़ा। इसी के चलते वो परेशान हो गया और आत्महत्या करने निकला था। लेकिन उसे क्या पता था कि आत्महत्या की कोशिश में वो एक नायाब रिकार्ड बना लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed