फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   girls became vishkanya in love sex and cheating

लव, सेक्स और धोखे से बनी वो 'विषकन्या'

Sat, 23 Feb 2013 11:25 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 23 Feb 2013 11:25 AM IST
विज्ञापन
girls became vishkanya in love sex and cheating

लव, सेक्स और धोखे का अंजाम कभी भी अच्छा नहीं हुआ। ऐसे ही बुरे खेल का बुरा अंजाम इलाहाबाद के खुसरोबाग में सामने आया। दो दिन पहले हुए निर्गम हत्याकांड में लव सेक्स और ब्लेकमेलिंग मुख्य कारण था। दरअसल पार्क में बाइक सवारों के हाथों मारा गया निर्गम हमलावरों की बहनों को एक साथ ब्लेकमेल कर रहा था।

विज्ञापन


उस दिन निर्गम को दो लड़कियों ने खुसरोबाग बुलाया था। वहीं झगड़े के बाद लड़कियों के भाइयों ने हमला किया और निर्गम को गोली से उड़ा दिया था। कड़ी से कड़ी जोड़ती पुलिस टीम ने बीसीए छात्रा और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी फरार हैं। हत्या में इस्तेमाल तमंचा और दो बाइकें बरामद हो गई हैं। हत्या के पीछे की कहानी काफी सनसनीखेज है। धोखाधड़ी में माहिर निर्गम ने कई लड़कियों की ब्लू फिल्म तैयार कर ली थी। अश्लील एमएमएस, फोटो के जरिए वह ब्लैकमेलिंग का खेल खेल रहा था। खुसरोबाग में छात्राओं ने उसे क्लीपिंग वापस मांगने को बुलाया था। निर्गम वहीं एक छात्रा को पीटने लगा। उसने छात्रा के कई थप्पड़ भी जड़े। इसी बीच छात्रा के भाई ने उसे मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


प्यार में धोखेबाजी का यह खेल दस महीने पहले शुरू हुआ था। घोसी जहानाबाद, बिहार के रहने वाले विजय कुमार का बेटा निर्गम प्रकाश इग्नू से बीसीए कर रहा था। एमएनएनआईटी में उसका सेंटर था और वहीं के रमन हॉस्टल में वह रहता था। बीसीए में पढ़ने वाली धूमनगंज की छात्रा राफिया (बदला हुआ नाम) से उसके रिश्ते हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी का झांसा देकर निर्गम उससे शरीरिक संबंध बनाए। राफिया निर्गम से मिलने जाती तो पड़ोस में रहने वाली अपनी सहेली अनु (बदला हुआ नाम) को भी ले जाती थी। निर्गम ने अनु से भी प्यार का नाटक शुरू कर दिया। राफिया को छोड़ वह अनु को शादी का झांसा देकर संबंध बनाने लगा। मामला कई महीने चला तो राफिया और अनु को शक हुआ। दोनों ने आपस में बातचीत की तो पोल खुल गई।

इसके बाद निर्गम ब्लैकमेलिंग पर उतर आया। उसने फिल्म, अश्लील फोटो के जरिए छात्राओं को धमकी देनी शुरू कर दी। अब छात्राओं ने उससे अपनी फोटो और चिप मांगनी शुरू की। इंकार पर छात्राओं ने अपने भाइयों को भी सारी कहानी बता दी। राफिया के भाई अरशद उर्फ बाबू और अनु के रिश्तेदार लकी यादव और ऋषिराज सिंह ने छात्राओं से निर्गम को बुलाने को कहा।

गुरुवार को अनु ने निर्गम को फोन कर खुसरोबाग में बुलाया। राफिया भी वहीं मौजूद थी। पहले अनु फिर राफिया से निर्गम का झगड़ा हुआ। वह फोटो और चिप देने को तैयार नहीं था। राफिया ने जिद की तो निर्गम उसे थप्पड़ मारने लगा। दूर छिपकर सबकुछ देर रखे लड़कियों के भाइयों से बर्दाश्त नहीं हुआ। वह पहुंचे और निर्गम पर हमला कर दिया। मारपीट केदौरान अरशद ने तमंचा निकाल कर निर्गम के सीने में गोली मार दी।


सीओ समर बहादुर के मुताबिक, अनु वहां से पैदल निकल गई जबकि राफिया युवकों के साथ बाइक पर भागी थी। सीओ के मुताबिक, राफिया और अरशद को हत्या में गिरफ्तार किया गया है। लकी यादव और ऋषि फरार हैं। अनु को चश्मदीद गवाह बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed