स्लिम बॉडी की ऐसी दरकार कि रोज खाती है 51 केले!
कोई खाने-पीने में एहतीयात बरतता है तो कोई स्लिम और फिट बनने के लिए दवाइयों का सहारा लेता है। लेकिन इस लड़की की कहानी हर फिगर कॉनशस इंसान से एक मायने में अलग है।
ऐसा इसलिए क्योंकि ये लड़की फिगर बनाए रखने के लिए रोज एक या दो नहीं बल्कि पूरे 51 केले खाती है।
अपने तौर पर फिट रहने के फंडों पर जीने वाली इस लड़की का मानना है कि केले सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इसलिए वो इन्हें रोज ज्यादा मात्रा में खाती है।
ऑस्ट्रलिया में रहने वाली इस लड़की का कहना है कि पहले वो खुद को भूखा रखकर पतले बनाने वाली बीमारी ऐनोरगजिया और मोटे होने वाली बीमारी बुलीमिया दोनों से ग्रसित रह चुकी है।
उसका कहना है कि केले खाने से उसे इन दोनों बीमारियों से पीछा छुड़ाने का मौका मिला है।
रिकॉर्ड बनाने के लिए पांच लाख मधुमक्खियों से ले लिया पंगा!