फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   gene who decide when you have to died

'मरने का समय' तय करता है ये चमत्कारी जीन

Mon, 19 Nov 2012 12:23 PM IST
वाशिंगटन।
वाशिंगटन। Updated Mon, 19 Nov 2012 12:23 PM IST
विज्ञापन
gene who decide when you have to died
हर आदमी अपना सटीक भविष्य जानना चाहता है। मसलन वो कब शादी करेगा, कब मकान बनेगा। और तो और कुछ लोग तो मरने का समय भी जानना चाहते हैं। इसी क्रम में वैज्ञानिकों ने पहली बार जीन में एक ऐसी सामान्य विसंगति खोज निकाली है जो यह तय करती है कि आप हर दिन किस समय सोकर उठेंगे और आपकी मौत दिन के किस समय होने की संभावना अधिक है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने जीन में ऐसे परिवर्तन को पहचान लिया है जो दिन में एक ही समय उठने वाले या रातभर जागते रहने वाले लोगों की जनसंख्या को प्रभावित करता है। इस खोज में यह भी पाया गया कि यह परिवर्तन यह भी पता लगा सकता है कि किसी व्यक्ति की मौत दिन के किस समय होने की संभावना अधिक है। इस अध्ययन में मिलने वाले आश्चर्यजनक नतीजों से काम का समय बदलने, चिकित्सीय उपचार की योजना बनाने और नाजुक हालत वाले मरीजों की स्थिति का जायजा लेने का समय तय किया जा सकता है।
विज्ञापन


अध्ययन के प्रमुख लेखक एंड्रयू लिम ने कहा कि हमारी आंतरिक जैविक घड़ी मानवीय जीव विज्ञान और व्यवहार के कई पक्षों को नियंत्रित करती है। इनमें सोने का समय, संज्ञान आधारित प्रदर्शन का समय और कई अन्य शारीरिक क्रियाओं का समय शामिल है। यह आघात या दिल के दौरे जैसी कई चिकित्सकीय घटनाओं के समय पर भी अपना प्रभाव डालती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हावर्ड मेडिकल स्कूल के प्रोफेसर सैपर ने एक बयान में कहा है कि आभासी रुप से सभी शारीरिक क्त्रिस्याओं की एक लय होती है। मतलब यह हुआ कि मृत्यु की भी एक लय है। इसीलिए सामान्य जनसंख्या में औसतन लोगों की मृत्यु सुबह के समय होती है। कई बार यह समय औसतन सुबह 11 बजे का रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed