{"_id":"8673dba0-c39b-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"first-life-saving-face-transplant-on-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"...और मरीज बोल उठा, 'क्या ये मैं ही हूं'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
...और मरीज बोल उठा, 'क्या ये मैं ही हूं'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 23 May 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने "एक चेहरे पे कई चेहरे लगा देते हैं लोग"...वाला मशहूर गाना तो सुना ही होगा लेकिन डॉक्टरों ने पहली बार एक चेहरे पर नया चेहरा लगाने का कारनामा करके दिखा दिया है।
विज्ञापन
पोलैंड के डॉक्टरों ने एक 33 वर्षीय युवक का पूरा का पूरा चेहरा ही बदल दिया है। इस युवक के चेहरे की हालत का अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि गलती से इसके चेहरे पर पत्थर काटने वाली मशीन चल गई थी।
विज्ञापन
15 मई को ग्लिवाइस के ओंकोलॉजी सेंटर में हुआ यह ऑपरेशन करीब 27 घंटे तक चला। डॉक्टरों की टीम के प्रमुख एडम मैसीजेवस्की ने बताया कि यह सर्जरी चिकित्सा जगत के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
यह दुर्घटना 23 अप्रैल को हुई और उसके महज कुछ हफ्ते बाद ही ऑपरेशन किया गया। इससे पहले जो भी ट्रांसप्लांटेशन हुए हैं, लेकिन उनमें महीनों का समय लग जाता था।
डेली मेल की खबर के मुताबिक अस्पताल द्वारा प्राप्त कंप्यूटर इमेज से साफ पता चलता है कि जिस वक्त ये व्यक्ति वहां गया था, उसका चेहरा बुरी तरह खराब हो चुका था। लेकिन डॉक्टरों की कोशिश की वजह से आज उनके पास एक नया चेहरा है।
हालांकि इससे मिलता-जुलता एक और मामला साल 2010 में सामने आया था। जब स्पेन के एक किसान ने अपना पूरा चेहरा हटवा दिया था।
वैसे इस तरह के मामले में मरीज के बच पाने की या फिर सफल ऑपरेशन की गुंजाइश काफी कम होती है। लेकिन स्टोन कटर से कटा चेहरा जोड़ने की ये घटना वाकई काबिले तारीफ है।
ऑस्कर नाम का यह शख्स शिकार के दौरान बुरी तरह घायल हो गया था। हालत इतनी बुरी थी कि उसे कुछ निगलने और सांस लेने में भी दिक्कत पेश आने लगी थी।