फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   father punches out alligator to save his son

बाप हो तो ऐसा, बेटे के लिए मगरमच्छ से भिड़ गया

Tue, 23 Apr 2013 08:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Tue, 23 Apr 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
father punches out alligator to save his son

आमतौर पर बेटे के लिए जान पर खेलने वाली मां के बारे में आपने सुना होगा। लेकिन उस बाप के बारे में क्या कहेंगे जो बेटे को बचाने के लिए आठ फीट लंबे मगरमच्छ से भिड़ गया।

विज्ञापन


डेली मेल के अनुसार मामला फ्लोरिडा का है। यहां जोसेफ वेल्च अपने छह साल के बेटे जोए के साथ लॉक्साहेटची के वाइल्ड लाइफ रिफ्यूजी बीच पर डोंगी से ट्रिप कर रहा था।
विज्ञापन


अचानक जोए डोंगी से गिर पड़ा। जोए के गिरते ही खतरनाक मगरमच्छ ने जोए के दाहिने हाथ को अपने जबड़े में कस लिया।

जोसेफ ने आव देखा न ताव, समुद्र में कूदा और आठ फीट लंबे मगरमच्छ के सिर पर मुक्के बरसाने लगा।

बदले में मगरमच्छ ने भी जोसेफ पर पूंछ से हमला किया लेकिन मुंह में जोए का हाथ होने के चलते वो जोसेफ पर वार नहीं कर सका। इसी दौरान एक और सहयात्री पानी में कूद पड़ा और मगरमच्छ के पेट पर मुक्के बरसाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोतरफा हमला देखकर मगरमच्छ ढीला हो गया और उसने जोए का हाथ छ़ोड़ दिया।

जोसेफ ने बताया कि बेटे का हाथ मगरमच्छ के मुंह में देखकर उसे कुछ नहीं सूझा। अगर वो दो सैकेंड की भी देर करता तो शायद मगरमच्छ जोए का हाथ चबा चुका होता।

जोसेफ ने कहा कि वो जितनी जोर से मगरमच्छ के सिर पर मुक्के बरसा सकता था, बरसाए। वो नहीं चाहता था कि मगरमच्छ से जंग में जोए का हाथ धड़ से अलग हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed