{"_id":"018786d6-d024-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"father-of-seven-in-a-race-against-time-to-show-his-children-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधे होते सात बच्चों के सपने बटोरता बाप","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अंधे होते सात बच्चों के सपने बटोरता बाप
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Jun 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
ये कहानी है एक पिता की, उसकी जिंदगी का एकमात्र मकसद यही है कि वो अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा दुनिया के रंग दिखा सके। क्योंकि 20 का होते ही उनकी आंखों की रोशनी चली जाएगी।
विज्ञापन
यह जंग है सात बच्चों के पिता जिमी एप्लोटोन की, जिनके बच्चों को एक ऐसी दुर्लभ बीमारी है, जिसमें उनका अंधा होना तय है। बल्कि उनका बेटा जो 20 साल का है, अंधा हो भी चुका है।
विज्ञापन
एप्लोटोन चाहते हैं कि वो अपने बच्चों को दुनिया का हर रंग दिखा पाएं, इससे पहले कि उनकी दुनिया हमेशा के लिए बेरंग हो जाए। एप्लोटोन के सातों बच्चों को एक ऐसी जेनेटिक बीमारी है , जिसमें 20 साल का होते ही आंखों की रोशनी चली जाती है।
विज्ञापन
बच्चों को ये बीमारी अपनी मां शेरी से मिली है। जो खुद भी इस बीमारी से प्रभावित हो सकती है। महिलाओं में इसके लक्षण पुरूषों के मुकाबले बाद में नजर आते हैं।
पेशे से बढ़ई का काम करने वाले एप्लोटोन का कहना है कि वो चाहते हैं कि उनके बच्चे ज्यादा से ज्यादा दुनिया देख लें ताकि आंखों की रोशनी चले जाने के बाद उनके पास रंगीन यादें रहें।