फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   father gives snake in daughter marriage as dowry

यहां हर बाप बेटी की विदाई पर देता है अनोखा गिफ्ट

Sat, 06 Apr 2013 09:57 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 06 Apr 2013 09:57 AM IST
विज्ञापन
father gives snake in daughter marriage as dowry

शादी में दहेज के तौर पर रुपए, गाड़ी और गहने देने की परंपरा तो आपने देखी ही होगी। लेकिन क्या हो अगर दहेज में इनके बजाय जहरीले सापों के पिटारे मिले।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के गौरिया समुदाय में दहेज में धन दौलत की बजाय जहरीले सांप देने का प्रचलन है। गौरिया सपेरों का समुदाय है। हर व्यक्ति सांप पकड़ कर उन्हा खेल दिखाता है और कुछ लोग इनकी खरीद फरोख्त पर भी गुजारा करते हैं। यहां बेटी का बाप दहेज के बहाने अपने दामाद को आजीविका का साधन जुटाने का पूरा प्रबंध कर देता है। इसी के चलते दहेज में दूल्हे को मिलते हैं जहरीले सांपों के पिटारे।
विज्ञापन



गौरिया समुदाय के अलावा मध्यप्रदेश के कई आदिवासी समुदायों में शादी के मौके पर दामाद को जहरीले सांप देने की परंपरा है। इस परंपरा के कारण कन्या की शादी तय होने के बाद कन्या के पिता सांपों को पकड़कर जमा करना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक उनकी बिरादरी द्वारा निर्धारित सांप जमा नहीं हो जाते, तब तक लड़की के हाथ पीले नहीं होते। इस कारण कई बार  विवाह की तारीख भी आगे बढ़ानी पड़ती है।  


दहेज में देते हैं 21 सांप
महासमुंद मार्ग पर दाहिनी ओर जोगी डीपा नाम की सपेरों की एक बस्ती है। इस बस्ती में करीब 200 लोग रहते हैं। सपेरों की इस बस्ती में विवाह के मौके पर दामाद को 21 सांप देने की परंपरा है। इनमें डोमी और गेहुंआ जैसे जहरीले सांप शामिल होते हैं।  

कोरबा जिले में भी मिलता है सांपों का दहेज
ये रिवाज केवल मध्य प्रदेश के आदिवासी जिलों का नहीं है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष से कई प्रजातियों के नौ सांप मांगता है। अगर पिता ने सांपों का प्रबंध कर रखा है तो शादी पक्की, वरना सांपों का इंतजार करते रहो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed