मरने के बाद यहां अपने आप बंद हो जाती है घड़ियां!
आपने भी कई लोगों के भूतों के साथ जुड़े किस्से-कहानियों को सुना होगा। ऐसी ही ये भी एक ऐसे घर की सच्चाई है जहां जिंदा लोगों के लिए एक सवाल एक बड़ी पहेली बन चुकी है।
डेली मेल के मुताबिक हम बात कर रहें हैं नार्थेद वेल्स में रहने वाले मौटरशेड परिवार की बात कर रहें हैं जो आज तक उनके साथ बार-बार घटने वाली पहेली को सुलझा पाने में काबिल नहीं है।
ये क्या है?
वो 73 साल की हैं और उनका नाम पैट्रिकर पियरसन हैं। वो बताती हैं कि साल 1962 में उनके मंगेतर की मृत्यु हो गई थी।
उसकी मौत दोपहर में तीन बजे हुई थी और हैरत की बात ये है कि तभी घड़ी भी रूक गई।
फिर उन्होंने बताया कि साल 1975 में उनके पापा का भी देहांत हो गया था। लेकिन उनके मरने के समय ही घड़ी ठीक रात डेढ़ बजे रूक गई थी।
फिर रूकी घड़ी
पैट्रिकर कहती हैं कि साल 2002 में वो अपने पति के साथ बाहर घूमने गई थी कि उन्हें पता चला कि उनकी मां की मृत्यु हो चुकी है।
जब उन्होंने घड़ी देखी, तो उम्मीद को सच साबित करते हुए वो घड़ी भी बंद हो चुकी थी।
पैट्रिकर डरी रहती हैं कि आखिर ऐसा उनके परिवार में ही क्यों होता है?
अंडरवियर में 17 लाख छिपाकर ले जाती मिली युवती