फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   etch a sketch on this lady and it would vanish

इस लड़की की जादुई स्किन, कुछ भी लिखो और गायब

Thu, 06 Mar 2014 12:57 PM IST
Updated Thu, 06 Mar 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
etch a sketch on this lady and it would vanish
ब्रिटेन की रहने वाली 43 वर्षीय साराह बील्स को हमेशा से उसके सॉफ्ट कपड़े, रजाई और चादर चुभते थे।
विज्ञापन


ऐसा होने पर साराह को ये अंदाजा तो था कि उसकी स्किन बेहद संवेदनशील है।

साराह की मानें तो एक दिन उसने एक दिन अंजाने में अपनी स्किन खुजाई और देखा कि हाथों पर लंबी लाइनें उभर गईं। वो अचंभे में तो तब रह गई जब उसने देखा कि वो उभार बस एक घंटे के अंदर ही चले गए।

वो खुश है अपनी ‌बीमारी से

etch a sketch on this lady and it would vanish

अपने साथ घटी इस घटना के बारे में जब साराह ने इंटरनेट पर ढूंढा तो पाया कि उसे डरमेटोग्राफिया नाम की दुर्लभ बीमारी है जिसमें चमड़ी पर जरा भी दबाव पड़ने से उस पर उभार आ जाता है और इस वजह से कोई भी चीज उसे चुभन का अहसास दिलाती है।

हालांकि इस बीमारी के लिए साराह का इलाज चल रहा है लेकिन वो इसे लेकर बिल्कुल भी टेंशन नहीं लेती।

अब साराह अपना टाइम पास करने के लिए अक्सर ही अपने हाथों और पैरों में तरह तरह की डिजाइनें बनाती रहती है।

ये सभी डिजाइन की खास बात ये है कि वो बनाते ही साराह की चमड़ी पर उभर जाते हैं और कुछ देर बार फिर गायब हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर तस्वीरें डालती हैं

etch a sketch on this lady and it would vanish

साराह के लिए स्किन पर कुछ भी बनाना इतने मजे का काम है कि वो अक्सर ही हाथों और पैरों पर ‌कई डिजाइनें बनाकर या फिर कुछ लिखकर फेसबुक पर डालती हैं।

कुछ ही देर बाद फिर ऐसी फोटोज डालती हैं जिनमें उनकी स्किन पर ये सब निशान नहीं बचते हैं।

बीमारी होने के बावजूद ऐसी जिंदगी साराह को पसंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed