फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   enemy will disapeear like mister india

'मिस्टर इंडिया' की तरह गायब होगा दुश्मन!

Wed, 12 Dec 2012 11:54 AM IST
लंदन।
लंदन। Updated Wed, 12 Dec 2012 11:54 AM IST
विज्ञापन
enemy will disapeear like mister india

मिस्टर इंडिया फिल्म तो आपने देखी ही होगी। उसमें अनिल कपूर कैसे गायब होकर विलेन के साम्राज्य को खत्म करते हैं। हकीकत में भी कुछ ऐसा ही होगा। बस यहां फर्क इतना होगा कि आपका दुश्मन गायब होगा और आप कुछ नहीं कर पाएंगे। इसलिए नहीं कि आपके पास हथियार या हिम्मत की कमी है बल्कि इसलिए कि आपको सामने वाला व्यक्ति दिखाई ही नहीं दे रहा। हैरानी तो आपको हो रही होगी, लेकिन कल्पना के सच होने की भी पूरी संभावना है। यूएस मिलिट्री फोर्स अपने सैनिकों की सुरक्षा और जीत को पुख्ता करने के लिए कुछ ऐसे प्रयोग कर रही है, जिससे सैनिक पूरी तरह अदृश्य हो सकेंगे। इसके लिए कैमफ्लाश (छिपाने वाला साधन) फैब्रिक की ड्रेसेज का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


दावा किया जा रहा है कि इसे पहनने के बाद व्यक्ति बिलकुल दिखाई नहीं देता है। इस तरह के फैब्रिक को क्वांटम स्टेल्थ मैटेरियल का एक प्रकार माना जा सकता है। क्वांटम स्टेल्थ नामक यह मैटेरियल प्रकाश का रास्ता मोड़कर उसे व्यक्ति पर पड़ने से रोकता है, जिससे व्यक्ति दिखाई ही नहीं देता।
विज्ञापन


इसके निर्माता इसकी तुलना हैरी पॉटर की इनविजिबल क्लॉक से भी कर रहे हैं। फिलहाल भविष्य की इस अदृश्य आर्मी के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। इसके निर्माण में जुटी कैनेडियन कंपनी हाइपरस्टेल्थ बायो टेक्नोलॉजी कोरपोरेशन के सीईओ ग्रे क्रेमर का कहना है कि कंपनी की वेबसाइट पर इसकी तकनीक के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके कुछ दिलचस्प प्रभावों को दिखाने वाली तसवीरें जरूर वेबसाइट पर देखी जा सकती है। ग्रे क्रेमर के मुताबिक यूएस मिलिट्री और फेडरल इमरजेंसी रिस्पांस टीम समेत कैनेडियन मिलिट्री के समूह भी इस तकनीक का परीक्षण कर चुके हैं। क्रेमर के मुताबिक कुछ विश्लेषक बेशक इस तकनीक पर अविश्वास जता रहे हैं। कुछ लोग इसे फोटो एडिटिंग का परिणाम भी बता रहे हैं, लेकिन इसकी जांच की जा चुकी है।

यूएस और कैनेडियन मिल्ट्री दोनों ने इस बात की पुष्टि की है कि यह थर्मल ऑपटिक्स और मिलिट्री आईआर स्कूप्स का मुकाबला करने में काफी कारगर होगा। यह तकनीक बिना कैमरा, बैटरी, लाइट और मिरर के काम करता है। यह हलके वजन वाला और सस्ता है।

अपनी कंपनी की वेबसाइट पर प्रकाशित एक स्टेटमेंट में मिस्टर क्रेमर ने बताया है कि वह ऐसी किसी भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं कर सकते, जिससे यह पता चले कि यह फैब्रिक किस तरह उसे पहनने वाले व्यक्ति के आसपास प्रकाश को आने से रोकता है। इसकी बजाय वह ऐसे उदाहरण दे सकते हैं कि जिससे इसके इस्तेमाल के बारे में जानकारी मिल सके। क्रेमर के मुताबिक यह तकनीक पायलेट्स के लिए काफी उपयोगी होगी। इससे प्रमुख सुरक्षा दलों को दिन के उजाले में भी धावा बोलने में मदद मिलेगी, वो भी बिना किसी की नजर में आए।


इससे नेक्स्ट जनरेशन स्टेल्थ(रेडार से बच निकलने वाला) एयरक्राफ्ट बनाने में सहायता मिल सकती है। इस तरह के एयरक्राफ्ट न सिर्फ रेडार के सामने अदृश्य होते हैं, बल्कि नंगी आंखों से भी दिखाई नहीं देते। साथ ही यह पनडुब्बियों को उस वक्त भी गुप्त रहने में मदद कर सकेंगे, जब कि वह दुश्मनों के बेड़े के बेहद नजदीक हों। यानी भविष्य अदृश्य आर्मी का होगा! तकनीक और प्रयोगों की दुनिया में चाहे जो हो, दुनिया में शांति के लिए यही उम्मीद की जा सकती है कि युद्ध की नौबत ही न आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed