{"_id":"63f27195f3e98df5ffa319ea936d46e1","slug":"elephants-help-4-pregnant-women-to-give-birth","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों की मदद से हुई इन चार औरतों की डिलीवरी","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
हाथियों की मदद से हुई इन चार औरतों की डिलीवरी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 24 Sep 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुनकर ही हैरानी हो रही होगी कि कोई हाथी किसी औरत की डिलीवरी कैसे करा सकता है। वो भी एक या दो नहीं बल्कि चार औरतों की।
विज्ञापन
हालांकि हाथी को काफी समझदार जानवर माना जाता है लेकिन किसी गर्भवत औरत की डिलीवरी कराना, लगभग असंभव सी बात लगती है। लेकिन जिम्बॉब्वे में हाथियों के एक झुंड ने चार औरतों की डिलीवरी कराई है।
क्रेजीन्यूज 24 की खबर के अनुसार, इन चारों औरतों ने समय से पहले ही बच्चों को जन्म दिया है। दरअसल ये चारों औरतें नदोलवाने अस्पताल के प्रसवगृह में भर्ती थीं। तभी हाथियों के एक झुंड ने अस्पताल पर हमला कर दिया। हाथियों को देखते ही ये औरतें बुरी तरह डर गईं और उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
विज्ञापन
गांव वालों का कहना है कि ये महिलाएं हाथियों को देखकर बुरी तरह डर गई थीं। हालांकि इन हाथियों के झुंड ने पिछले एक हफ्ते से गांव में उपद्रव मचा रखा था। लेकिन जिला अधिकारी का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
शेर-ए-बब्बर और हसीना की लव-स्टोरी देखने के लिए यहां क्लिक करे।