मिलिए महज आठ महीने के 'छोटा भीम' से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
है ना ये अपनेआप में हैरान कर देने वाली खबर? मामला कोलंबिया में रहने वाले मेंडोजा परिवार का है। सिर्फ आठ महीने पहले इस घर में एक नन्हें बच्चे ने जन्म लिया था।
मेंडोजा परिवार ने ये सपने में भी नहीं सोचा था कि आठ महीने बाद उनका क्यूट दिखाने वाला बच्चा सैनटायगो ऐसा बन जाएगा कि उसके साथ रहना किसी मुसीबत से कम नहीं होगा।
पुलिस ने महिला के साथ की रूह कंपा देने वाली हैवानियत
सैनटाएगो अभी महज आठ महीने का है। लेकिन उसका वजन बीस किलो का हो चुका है और हर दिन थोड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
मां ने मानी गलती
सैनटाएगो का वजन इतना ज्यादा हो गया है कि उसे उठाने में उसके मां बाप को परेशानी होती है। इतने मोटापे की वजह से बच्चे को कभी कभी खाना पचाने और सांस लेने में तकलीफ होती है।
इस वजह से उसे कई बार हॉस्पिटल ले जाना पड़ता है।
करिश्मा या इत्तेफाक! इन बहनों की जिंदगी में सब कुछ है एक जैसा
बच्चे के इतने ज्यादा मोटे होने की वजह मां ने बताई है कि जब भी बच्चा बहुत रोता था, वो उसे चुप कराने के लिए दूध या फिर कुछ खिला देती थी। मां का कहना है कि इसी वजह से सैनटाएगो की ये हालत हुई है।
कराना है ऑपरेशन, चाहिए मदद
मेंडोजा परिवार ने लोगों से अपने बच्चे के चर्बी को खत्म कराने के ऑपरेशन के लिए मदद मांगी है। उनका कहना है कि ऑपरेशन के लिए उन्हें दूसरे देश जाना होगा और इलाज का खर्च इतना ज्यादा है कि उन्हें लोगों से मदद चाहिए।
एमरजेंसी ऑपरेशन के लिए वो बोगोटा नाम की जगह पर जा रहें हैं। अगर ये ऑपरेशन नहीं हुआ तो बच्चे की जान उसके अपने वजन की वजह से चली जाएगी।
हैरतंगेज! रंगों को सुन सकता है ये शख्स