{"_id":"6cb32466-dc94-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"earth-s-temp-rise-rate-equals-heat-from-4-atom-bombs-sec","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर सेकंड चार परमाणु बम जितना बढ़ रहा है धरती का तापमान","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
हर सेकंड चार परमाणु बम जितना बढ़ रहा है धरती का तापमान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Jun 2013 11:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैसे तो यह बताने की जरूरत ही नहीं हैं कि गर्मी किस कदर लोगों का जीना मुहाल किए हुए है लेकिन वैज्ञानिकों ने इससे जुड़ा एक अध्ययन किया है, जिसके परिणाम वाकई चौंकाने वाले हैं।
विज्ञापन
आप ये जानकर हैरत में पड़ जाएंगे कि पृथ्वी का तापमान इतनी तेज रफ्तार से बढ़ रहा है जितना कि हिरोशिमा पर गिराए गए चार परमाणु बमों से हर सेकंड पैदा हुई ऊर्जा।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड में ग्लोबल चेंज इंसटीट्यूट के मौसम वैज्ञानिक जॉन कुक के अनुसार, वर्तमान में कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन स्तर अपने उच्चतम स्तर पर है।
विज्ञापन
मौजूदा समय में मनुष्य सबसे अधिक कार्वन-डाइऑक्साइड वातावरण में छोड़ रहा है। इन विषैली गैसों के प्रभाव से धरती का तापमान पिछले कई दशकों से लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह प्रति सेकंड चार परमाणु बमों से निकलने वाली ऊर्जा के स्तर के बराबर पहुंच गया है।
सिडनी में एक विचार गोष्ठी के दौरान कुक ने कहा कि अगर हम गौर करें कि लगातार बढ़ रही इस ग्लोबल वार्मिंग के लिए जिम्मेदार कौन है तो इसका सिर्फ एक ही जवाब है, इंसान।