{"_id":"c7640810-db29-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"drunken-polish-dentist-pulls-tooth-of-patient","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर बना हैवान, मरीज हो गया हलकान","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
डॉक्टर बना हैवान, मरीज हो गया हलकान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 22 Jun 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है। लेकिन जब ये भगवान ही दुश्मन बन जाए तो बेचारा मरीज क्या करे। नशे में टुन्न डॉक्टर की करतूत ने एक मरीज की जान ही सांसत में डाल दी।
विज्ञापन
द प्रीवेलिंग इथोस के अनुसार, पोलैंड में एक आदमी गया तो था दांतों की रूट कैपिंग कराने, लेकिन वहां पहुंचकर उसके साथ उससे भी बुरा हो गया। दरअसल ये शख्स जिस डॉक्टर के पास गया था, उसने काफी शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
शराब के नशे में उसे कुछ सूझा नहीं और कैप लगाने की जगह उसने अपने यहां आए मरीज का दांत ही उखाड़ फेंका। दरअसल उसने इस मरीज को सुन्न करने वाला इंजेक्शन दे रखा था जिसकी वजह से उसे पता ही नहीं चला कि उसके साथ क्या हो रहा है।
विज्ञापन
जब होश आया तो देखा कि उसके आगे का दांत नदारद हैं। जब उसने इधर-उघर तांक-झांक की तो पता चला कि उसके आगे का दांत कूड़ेदान में पड़ा हुआ है। 28 वर्षीय इस शख्स ने डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।