{"_id":"616efaa895c5bc0ed7e427faf4f2478e","slug":"dog-saves-cat-by-donating-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून देकर कुत्ते ने बचाई दुश्मन की जान","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
खून देकर कुत्ते ने बचाई दुश्मन की जान
इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 23 Aug 2013 01:45 PM IST
विज्ञापन
आमतौर पर कुत्ते और बिल्ली एक-दूसरे को फूटी आंख देखना भी पसंद नहीं करते हैं लेकिन कुत्ते-बिल्ले की ये जोड़ी कुछ खास है। दोनों के बीच खून का रिश्ता है।
विज्ञापन
दरअसल मैगी रोरी नाम के इस बिल्ले ने एकबार गलती से चूहे मारने की दवा खा ली थी। जिसके तुरंत बाद उसे खून चढ़ाना पड़ा। लेकिन सप्ताहांत होने की वजह से उस समय सारे ब्लड बैंक बंद थे।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के डॉक्टरों ने मैगी को कुत्ते का खून चढ़ाने का फैसला किया। जिसके लिए बिल्ले की मालकिन ने अपनी एक सहेली को फोन करके उसके कुत्ते का खून मांगा। शुरू में तो उसकी सहेली को ये सब मजाक लगा लेकिन बाद में वो मान गई। जिसके बाद बिल्ले की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
देखें इनकी दोस्ती: