फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Doctors shocked as man bleeds green blood

लाल नहीं, इस शख्स के शरीर में बहता था हरा खून

Thu, 05 Sep 2013 03:00 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Thu, 05 Sep 2013 03:00 PM IST
विज्ञापन
Doctors shocked as man bleeds green blood

डॉक्टरों के लिए भी इस बात पर यकीन कर पाना मुश्किल था कि किसी शख्स के खून का रंग हरा कैसे हो सकता है। लेकिन जब आंखों के सामने हरा रंग का खून बह रहा हो तो यकीन करना ही पड़ता है।

विज्ञापन


ब्रेकिंग वर्ल्ड न्यूज के अनुसार, कनाडा में सर्जन टीम एक मरीज का ऑपरेशन कर रही थी। जैसे ही सर्जनों ने अपना चाकू मरीज के शरीर से लगाया, वो भौचक्के रह गए। मरीज के शरीर से लाल रंग का खून नहीं, बल्कि हरा खून का निकलने लगा।
विज्ञापन


स्टार ट्रेक इंटरप्राइज के विज्ञानी स्पोक ने बताया कि 42 साल का ये मरीज माइग्रेन की बीमारी से पीड़ित है और बहुत अधिक मात्रा में माइग्रेन की दवाइयां लेता है, जिसकी वजह से ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक, इस शख्स के पैर की सफल सर्जरी कर ली गई है और अब उसके खून का रंग भी सामान्य हो गया है। दरअसल ये शख्स माइग्रेन के लिए सुमार्टिप्टन की 200 एमजी की भारी मात्रा लेता था। जिसकी वजह से उसे एक अजीबोगरीब बीमारी सल्फाइमोग्लोबिनाइमिया हो गई थी।


वैंकुवर के सेंट पॉल अस्पताल के डॉक्टर अलाना फ्लैक्समैन ने बताया कि मरीज ने अब सुमार्टिप्टन की डोज लेनी बंद कर दी है और वो पूरी तरह से सामान्य हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed