फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   dinosaur in pakistan zoo

ये क्या! शेर मरे तो चिड़ियाघर में आ गए डायनासोर

Tue, 24 Sep 2013 01:02 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 24 Sep 2013 01:02 PM IST
विज्ञापन
dinosaur in pakistan zoo

पाकिस्तान का एक चिड़ियाघर अपने यहाँ जानवरों की जगह डायनासोरों के मॉडल लगा रहा है। इसकी वजह चिड़ियाघर में जानवरों की कमी बताई जा रही है।

विज्ञापन


इस चिड़ियाघर में बनी गुफाओं में कभी शेर, तेंदुए और साँपों की रिहाइश हुआ करती थी, लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि इन जानवरों की माँदें कई साल से खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन


चिड़ियाघर में डायनासोरों की प्रतिकृतियाँ रखे जाने की एक वजह यह भी बताई गई है कि इस्लामाबाद के नगर प्रशासन के पास नए जानवरों को लाने के लिए पैसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल भर पहले चिड़ियाघर के आखिरी शेर की मौत हो गई थी।

एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक चिड़ियाघर के प्रबंधकों का मानना है कि डायनासोरों के विशालकाय मॉडल लगाने से वहाँ आने वाले सैलानियों की गिरती संख्या को थामा जा सकेगा।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों में इस चिड़ियाघर की खस्ताहालत का अक्सर ज़िक्र होता रहा है। इन ख़बरों में वहाँ आने वाले निराश सैलानियों की भावनाओं का भी ज़िक्र रहता है।


फ़रवरी के महीने में पाकिस्तान टुडे की वेबसाइट ने अनाम सूत्रों के हवाले से कहा था कि तीन शेर और तीन चीते इस चिड़ियाघर में लाए जाएंगे। पर यह ख़बर हक़ीकत में नहीं बदल सकी।

एपीपी ने चिड़ियाघर प्रबंधन के हवाले से कहा है कि डायनासोर की प्रतिकृतियाँ लगाना एक तात्कालिक उपाय है और नए जानवर लाने के लिए धन इकट्ठा करने की योजना पर काम चल रहा है।

शेर-ए-बब्बर और हसीना की लव-स्टोरी देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed