{"_id":"d8002037c2166a85654e768b041ff5af","slug":"death-of-steve-irwin","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वो सबका चहेता था, पढ़िए उसकी मौत की ये खौफनाक दास्तां","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
वो सबका चहेता था, पढ़िए उसकी मौत की ये खौफनाक दास्तां
Updated Tue, 11 Mar 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टीव इर्विन, इस नाम को सुनकर पहचानने में भले ही आपको कुछ वक्त लगे लेकिन तस्वीर देखते ही आप उन्हें पहचान गए होंगे। क्रोकोडाइल हंटर के नाम से मशहूर इर्विन अब हमारे बीच नहीं लेकिन मगरमच्छों के साथ उनकी उठा-पटक और उनके द्वारा दी जाने वाली रोचक जानकारी हम सभी के जहन में कहीं न कहीं जिंदा है।
कभी-कभी टीवी चैनलों पर उनके वीडियो फुटेज भी देखने को मिल जाते हैं। जीवों की जिस दुनिया ने उन्हें नाम और शोहरत दिलाई, वही उनकी मौत की वजह भी बन गया। उनकी मौत का सच पहली बार सबके सामने आया है और इसे बताने वाला कोई और नहीं बल्कि साये की तरह उनके साथ रहने वाला उनके कैमरामैन है।

क्या कुछ है याद?
कैमरामैन जस्टिन लियोन्स का कहना है कि वो पल बेहद डरावना था। मछली के दांत उनके अंदर कुछ ऐसे जा रहे थे, जैसे मक्खन में चाकू औ देखते ही देखते उसने अपने सारे दांत उनके सीने में घुसा दिए। ये दुर्घटना साल 2006 की है।
इर्विन उस समय अपनी नवीनत डॉक्यूमेंट्री के लिए शूट कर रहे थे। लियोन्स बताते हैं कि स्टिंगरे (खतरनाक दांत वाली एक विशाल मछली) सामान्य तौर पर बेहद शांत होती हैं। अगर उन्हें आपसे दूरी बनानी है तो वो खुद ही तैरकर दूर चली जाती हैं।
जस्टिन बताते हैं कि हम अंतिम शॉट ले रहे थे। उन्हें स्टिंगरे के पीछे से तैरकर आना था। पर अचानक ही सब बिगउ़ गया और उसने हमला कर दिया।

फिर क्या हुआ?
उसने पलभर में सौ से ज्यादा बार हमले कर दिए। ये हमले उसकी खतरनाक पूंछ के थे। जस्टिन बताते हैं कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था।
उन्हें खतरे का एहसास तब हुआ, जब उन्होंने देखा कि पानी खून से लाल हो गया है। इससे पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि इर्विन ने अपने सीने में धंसे कांटे को निकालने की कोशिश भी की थी। ये एक फुट लंबा था लेकिन स्टीव इसे निकालने में कामयाब नहीं हो सके।
जब उन्हें पानी से बाहर निकाला गया तो वो भयंकर दर्द में थे। उनके सीने में दो इंच का घाव था, जिससे खून बह रहा था। कांटे में जहर था, इसलिए दर्द होना ही था।

अंतिम शब्द
जस्टिन बताते हैं कि वो अंतिम समय तक जिंदगी के लिए लड़ रहे थे। उन्होंने स्टीव से कहा कि वो अपने परिवार के बारे में सोचें। बीवी और दो बच्चों के बारे में सोचें लेकिन उनकी सांस डूब रही थी। उन्होंने अंतिम क्षण में सिर्फ इतना ही कहा, "मैं मर रहा हूं।"
जस्टिन का कहना है कि उन्हें किसी चमत्कार की उम्मीद थी लेकिन डॉक्टर ने उन्हें देखने के 10 सेकंड के भीतर ही मृत घोषित कर दिया था। (mirror)