फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   death of steve irwin

वो सबका चहेता था, पढ़िए उसकी मौत की ये खौफनाक दास्तां

Tue, 11 Mar 2014 12:22 PM IST
Updated Tue, 11 Mar 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
death of steve irwin
स्टीव इर्विन, इस नाम को सुनकर पहचानने में भले ही आपको कुछ वक्त लगे लेकिन तस्वीर देखते ही आप उन्हें पहचान गए होंगे। क्रोकोडाइल हंटर के नाम से मशहूर इर्विन अब हमारे बीच नहीं लेकिन मगरमच्छों के साथ उनकी उठा-पटक और उनके द्वारा दी जाने वाली रोचक जानकारी हम सभी के जहन में कहीं न कहीं जिंदा है।
विज्ञापन


कभी-कभी टीवी चैनलों पर उनके वीडियो फुटेज भी देखने को मिल जाते हैं। जीवों की जिस दुनिया ने उन्हें नाम और शोहरत दिलाई, वही उनकी मौत की वजह भी बन गया। उनकी मौत का सच पहली बार सबके सामने आया है और इसे बताने वाला कोई और नहीं बल्कि साये की तरह उनके साथ रहने वाला उनके कैमरामैन है।
विज्ञापन

क्या कुछ है याद?

death of steve irwin
कैमरामैन ‌जस्टिन लियोन्स का कहना है कि वो पल बेहद डरावना था। मछली के दांत उनके अंदर कुछ ऐसे जा रहे थे, जैसे मक्‍खन में चाकू औ देखते ही देखते उसने अपने सारे दांत उनके सीने में घुसा दिए। ये दुर्घटना साल 2006 की है।

इर्विन उस समय अपनी नवीनत डॉक्यूमेंट्री के लिए शूट कर रहे थे। लियोन्स बताते हैं कि स्टिंगरे (खतरनाक दांत वाली एक विशाल मछली)  सामान्य तौर पर बेहद शांत होती हैं। अगर उन्हें आपसे दूरी बनानी है तो वो खुद ही तैरकर दूर चली जाती हैं।

जस्टिन बताते हैं कि हम अंतिम शॉट ले रहे थे। उन्हें स्टिंगरे के पीछे से तैरकर आना था। पर अचानक ही सब बिगउ़ गया और उसने हमला कर दिया।

फिर क्या हुआ?

death of steve irwin
उसने पलभर में सौ से ज्यादा बार हमले कर दिए। ये हमले उसकी खतरनाक पूंछ के थे। जस्टिन बताते हैं कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा था।

उन्हें खतरे का एहसास तब हुआ, जब उन्होंने देखा कि पानी खून से लाल हो गया है। इससे पहले आई रिपोर्ट में कहा गया था कि इर्विन ने अपने सीने में धंसे कांटे को निकालने की कोशिश भी की थी। ये एक फुट लंबा था लेकिन स्टीव इसे निकालने में कामयाब नहीं हो सके।

जब उन्हें पानी से बाहर निकाला गया तो वो भयंकर दर्द में थे। उनके सीने में दो इंच का घाव था, जिससे खून बह रहा था। कांटे में जहर था, इसलिए दर्द होना ही था।
विज्ञापन

अंतिम शब्द

death of steve irwin
जस्टिन बताते हैं कि वो अंतिम समय तक जिंदगी के लिए लड़ रहे थे। उन्होंने स्टीव से कहा कि वो अपने परिवार के बारे में सोचें। बीवी और दो बच्चों के बारे में सोचें लेकिन उनकी सांस डूब रही थी। उन्होंने अंतिम क्षण में सिर्फ इतना ही कहा, "मैं मर रहा हूं।"

जस्टिन का कहना है कि उन्हें किसी चमत्कार की उम्मीद थी लेकिन डॉक्टर ने उन्हें देखने के 10 सेकंड के भीतर ही मृत घोषित कर दिया था। (mirror)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed